पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम P Chidambaram के बयान पर अब सियासत जोर पकड़ रही है । एनसीपी नेता और MP Supriya Sule ने चिदंबरम के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुले ने कहा कि ये आश्चर्यनजक नहीं है।
क्या कहा सुप्रिया सुले ने
नेशलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता औऱ सांसद सुप्रिया सुले ने यूपीए सरकार में गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम के 26|11 पर दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ये आश्चर्यजनक नहीं है। सुले को ये इसलिए भी आशर्चयजनक नहीं लगता क्योंकि सुले की माने तो अमेरिका हमेशा दबाव की राजनीति करता है। उन्होने कहा कि इस तरह से ये पॉलिटिक्स होती है, ट्रंप कहते है 7 देशों में लड़ाई मैने रुकवाई है, । हांलाकि सुप्रिया सुले ने ये भी कहा कि कि देखना होगा कि चिदंबरम का ये बयान किस संदर्भ में कहा वह पी चिदंबरम से पूछना पड़ेगा. किसी ने सवाल पूछा होगा, सुले ने इस बात की आशंका भी जताई कि कहीं एडिट कर के वो ना बताएं, उससे मतलब कुछ और निकलता है.। हांलाकि सुप्रिया इस बात से भी इत्तेफाक रखती है कि अमेरिका इस तरह से दबाव की राजनीति कर सकता है।
क्या कहा था पी चिदंबरम ने
पूर्व गृहमंत्री पी चिंदबरम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों को लेकर अपना बयान दिया है। आतंकी हमले के 17 साल बाद दिया ये बयान अब सियासत में चर्चा का कारण बन गया है। चिदंबरम ने खुलासा किया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था और भारत में उस समय यूपीए की सरकार थी। सरकार ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की योजना बनाई थी, लेकिन अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण इसे टाल दिया गया। चिदंबरम ने बताया कि- तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह Prime Minister Manmohan Singh और अन्य नेताओं से मुलाकात कर युद्ध न करने की सलाह दी थी।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पू्व गृहमंत्री के खुलासे के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी ने कहा कि मोदी सरकार और यूपीए सरकार में यही फर्क है। मोदी सरकार किसी भी तरह के किसी जबाव में नही आई,और आतंकियों को घऱ घुसकर मारा।