Friday, May 23, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

देश भर में छाया होली त्योहार का उमंग,छोटी होली पर आज होगा होलिका का दहन

Chhaya Holi festival enthusiasm across the country Chhoti Holi Holika Dahan will be done

DigitalDesk by DigitalDesk
March 7, 2023
in दिल्ली, धर्म, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Chhaya Holi festival
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

होली के त्योहार का उत्साह देश भर में दिखाई दे रहा है। पूरे जोश और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाने की तैयारी की जा रही है। होली से ठीक एक दिन पहले छोटी होली की उमंग दिखाई दे रही है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद एक निश्चित मुहूर्त पर होलिका दहन किया जाएगा। इस साल होली 8 मार्च दिन बुधवार को मनाई जाएगी। होलिका आज मंगलवार 7 मार्च को दहन किया जाएगा। माना जाता है होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी मनाते हैं। शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। होलिका की आग में अपने अंदर की नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही बुराई और अहंकार को जलाने का संकल्प लेने से जीवन में सुख समृद्धि शांति बनी रहती है। कहा जाता है होलिका दहन बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय का प्रतीक माना जाता है।

होलिका दहन में होता है खास

होलिका दहन से करीब 10 दिन पहले लकड़ी और गो काष्ठ, कंडे और दूसरी वस्तुओं को एक जगह पर एकत्र कर होलिका बनाई जाएगी। इसके बाद होलिका दहन करने से पहले विधिवत पूजा की जाएगी। होलिका दहन समय लोग अग्नि की परिक्रमा भी करते हैं। इसके साथ ही उस पवित्र आग में गोबर से बने उपले बड़गुल्ले डाले जाते हैं। होलिका दहन के दाैरान किसान फसल के नए दाने आग में डालते हैं। इसके बाद ही नया अन्न खाना शुरू करते हैं। कहा जाता है ग्रह पीड़ा होने पर घी में भीगी हुई दो लाैंग, एक बताशा और एक पान के पत्ते पर रखकर होलिका में डालना चाहिए। इसके बाद दूसरे दिन उसकी राख शरीर पर लगाकर स्नान करने से ग्रह पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

Related posts

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

सेना और विदेश मंत्रालय की साझा प्रेस ब्रीफिंग….कर्नल सोफिया कुरैशी बोलीं- पाकिस्तान ने की भारत पर हमले की कोशिश…15 शहरों पर हमलों की नाकाम कोशिश की…

May 8, 2025
चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

चौतरफा वार पाकिस्तान में हाहाकार

May 8, 2025

हिरणकश्यप की बहन है होलिका

पौराणिक मान्यता है कि असुर हिरणकश्यप की बहन होलिका को वरदान मिला था कि आग उसे जला नहीं सकती। ऐसे में वह अपने भतीजे और भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर लकड़ियों के ढेर पर यह सोचकर बैठती है कि प्रह्लाद जल जाएगा लेकिन इसका उलटा हो गया। होलिका जिसे आग छू भी नहीं सकती थी वह आग में जल कर भस्म हो गई। इसके साथ ही विष्णु भगवान के भक्त प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ वे सुरक्षित बच गए। माना जाता है कि स्वयं भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद को असुर होलिका से बचाया था। इस प्रकार होलिका दहन को होलिका के पुतले को जलाकर मनाया जाने लगा।। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि होली के दिन द्वापर युग में विष्णु अवतार श्री कृष्ण ने राक्षसी पूतना का वध किया था। श्री कृष्ण ने राक्षसी का विषयुक्त दुग्धपान कर उसका का वध किया था। वह समय फाल्गुन मास की पूर्णिमा का था। इसके बाद से होलिका का दहन किया जाता है।।

Post Views: 86
Tags: Chhaya HoliFestivalHolika DahanPhalgun Purnimawood
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Chirag Paswanलड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

slide 1 to 3 of 3
Chirag Paswanलड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Chirag Paswanलड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

स्पेशल
विदेश मंत्री ने किया खुलासा कैसे हुआ Cease fire

विदेश मंत्री ने किया खुलासा कैसे हुआ Cease fire

स्पेशल
दुनिया का सबसे तेज़ डिफेंस सिस्टम Golden Dome जो देता है अंतरिक्ष से भी सुरक्षा

दुनिया का सबसे तेज़ डिफेंस सिस्टम Golden Dome जो देता है अंतरिक्ष से भी सुरक्षा

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 23, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version