Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ सरकार की अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात…मंहगाई भत्ते में की ये वृद्धि…सीएम साय का बड़ा ऐलान

DigitalDesk by DigitalDesk
January 12, 2026
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, रायपुर, शहर और राज्य, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Chhattisgarh government big gift to its employees announcement by CM
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ सरकार की अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात…मंहगाई भत्ते में की ये वृद्धि…सीएम साय का बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने साफ कहा शासन की नीतियां कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन से ही धरातल पर उतरती हैं। इसी मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने का ऐलान भी कर दिया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की सौगात
महंगाई भत्ता बढ़कर 58%
कर्मचारी शासन की रीढ़—सीएम साय
अधिवेशन में सीएम का बड़ा ऐलान
साय सरकार कर्मचारी हितैषी
सीएम ने दिया सुशासन का मजबूत संदेश
पेंशन भुगतान पर फोकस
प्रशासनिक सुधारों का दावा
नक्सलवाद पर सख्त रुख
छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047

कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में आयोजित राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की ईमानदारी, कर्मठता और संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं और नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू हो पाती हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा इन्हीं मूल्यों के कारण मजबूत बना हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में यह फैसला कर्मचारियों को वास्तविक राहत देगा और सरकार की कर्मचारी-हितैषी सोच को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार और कर्मचारी जब कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं, तभी सुशासन और विकास का रास्ता मजबूत होता है। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में स्थानांतरण नीति, पदोन्नति प्रक्रिया और कार्यस्थल व्यवस्थाओं में सुधार कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी और कर्मचारी-अनुकूल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवानिवृत्ति लाभों के समयबद्ध भुगतान पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय परेशानी नहीं होनी चाहिए छत्तीसगढ़ पेंशन फंड की स्थापना और पेंशन फंड विधेयक के जरिए सरकार ने इस दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद पर भी बात करते हुए सुरक्षा बलों के साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के जरिए सुदूर इलाकों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ के जरिए प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा यह अधिवेशन संगठनात्मक विचार-विमर्श के साथ ही सुशासन के संकल्प को सुदृढ़ करने का एक सशक्त अवसर है। जब सरकार और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं। तभी विकास का मार्ग प्रशस्त होता है और शासन व्यवस्था अधिक सशक्त बनती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने कर्मचारियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। स्थानांतरण नीति, पदोन्नति प्रक्रिया और कार्यस्थल संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी, सुचारु और कर्मचारी-अनुकूल बनाया गया है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के गठन से जन-विश्वास आधारित शासन तंत्र को और मजबूती मिली है।
तो साफ है…कर्मचारियों को सम्मान, सुरक्षा और राहत..तीनों मोर्चों पर सरकार आगे बढ़ रही है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही मुख्यमंत्री का यह संदेश भी साफ है कि छत्तीसगढ़ के विकास की सबसे मजबूत कड़ी उसके कर्मचारी हैं।

Post Views: 147
Tags: #Chhattisgarh Government#Employeesannouncement by CM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version