Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पहले चरण में नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर वोटिंग, बुलेट के गढ़ में बैलेट !

DigitalDesk by DigitalDesk
November 5, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Chhattisgarh election dates Chhattisgarh assembly election first phase voting
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में दो चरणों चुनाव होंगे। जिनमें से 20 सीटों पर 7 नवंबर को पहलेे चरण की वोटिंग होगी। इसके बाद 17 नवबंर के दिन शेष 70 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में नक्सल प्रभावित सीटों पर मतदान कराया जायेगा। जिसमें बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीट और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मंगलवार 7 नवबंर में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है उनमें बस्तर और नारायणपुर समेत कई ST सीट शामिल हैं। इसके अलवा खैरागढ़,कवर्धा, दंतेवाड़ा, और कोंटा सीट पर भी मतदान होगा।

पहले चरण में इन 20 सीटों पर होगा मतदान

  • 7 नवंबर को मतदान के लिए निकलेंगे मतदाता
  • 20 सीटों पर करीब 40 लाख वोटर्स तय करेंगे भाग्य
  • आज थमेगा पहले चरण के प्रचार का शोरगुल
  • पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार
  • चुनावी मैदान में 198 पुरूष और 25 महिलाएं
  • कुल मतदाताओं की संख्या 40 लाख 78 हजार 681
  • पुरुष मतदाता 19 लाख 93 हजार 937
  • महिला मतदाताओं की संख्या 20 लाख 84 हजार 675
  • तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 69
  • पहले चरण के लिए कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए

अलग-अलग समय में होगी वोटिंग

सुरक्षा के लिहाज से इन सीटों में अलग अलग समय में मतदान कराया जायेगा। इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से टाइम शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अनुसार दस विधानसभा सीटों पर मतदाताओं को मतदान के लिए 9 घंटे का समय मिलेगा। बाकी की 10 सीटों पर 8 घंटे का समय मतदान के लिये तय किया गया है। दरअसल राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से करीब 20 सीट नक्सल प्रभावित क्षेत्र की हैं। जहां पहले चरण में मतदान कराने को लेकर जारी शेड्यूल के अनुसार 10 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हो सकेगा। दरअसल इसके पीछे की बड़ी वजह नक्सली हैं। नक्सलियों की ओर से चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। साथ ही चुनाव को प्रभावित करने के लिए नक्सली हमला भी कर सकते हैं। कई बार चुनाव के दौरान आगजनी और गोलीबारी के साथ बम विस्फोट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने यह शेड्यूल तय किया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक यहां होगा मतदान

सुरक्षा के लिहाज से इन सीटों में अलग अलग समय में मतदान कराया जायेगा। जिसमें सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बचे तक मोहला-मानपुर,केशकाल, भानुप्रतापपुर,अंतागढ़, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर के साथ कोंटा विधानसभा क्षेत्र शामिल है।

सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक यहां मतदान

जिन विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा उनमें कवर्धा, पंडरिया, खैरागढ़, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, बस्तर, जगदलपुर,खुज्जी और चित्रकोट विधानसभा सीट शामिल है।

रिमोट लोकोशन पर पोलिंग बूथ

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी और अधिकारियों ने बताया कि जो मतदाता पोलिंग बूथ पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। या जिन मतदातओं के घर पोलिंग बूथ से काफी दूरी पर स्थित हैं। उनके लिए स्पेशल पोलिंग बूथ स्टेशन बनाए गए हैं। इसके साथ ही निष्पक्ष चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोग की ओर से कई चेक पोस्ट बनाई गईं हैं। जिसस किसी तरह की अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके।

राजनांदगांव में रमन सिंह के सामने सबसे अधिक 29 प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण कहां कितने प्रत्याशी हैं इस चार्ट को देखें तो 20 सीटों में से राजनांदगांव में सबसे अधिक 29 प्रत्याशी हैं। यहां बीजेपी ने पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जिनके सामने 28 प्रत्याशी हैं। वहीं अंतागढ़ विधानसभा सीट पर 13, भानुप्रतापपुर — 14, कांकेर — 9, केशकाल — 10, कोंडागांव — 8, नारायणपुर — 9, बस्तर — 8, जगदलपुर — 11, चित्रकोट — 7, दंतेवाड़ा — 7, बीजापुर — 8 , कोंटा — 8, खैरागढ़ —11, डोंगरगढ़ — 10, राजनांदगांव — 29, डोंगरगांव — 12, खुज्जी — 10, मोहला-मानपुर— 9, कवर्धा — 16 और पंडरिया में 14 प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं।

40 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे पहले चरण में मतदान

चुनाव आयोग की ओर जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों में कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण इस 20 सीटों पर कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 19 लाख 93 हजार 937 है तो करीब 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता हैं। वहीं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 69 है।
पहले चरण के लिए चुनाव आयोग की ओर से 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां वोट डाले जाएंगे।

Post Views: 245
Tags: Chhattisgarh Assembly ElectionsChhattisgarh election datesfirst phase of votingvoting on 20 seats on November 7
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version