Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, CM भूपेश बघेल बोले हम डरने वाले नहीं, जांच एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग

DigitalDesk by DigitalDesk
February 20, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर
0
छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, CM भूपेश बघेल बोले हम डरने वाले नहीं, जांच एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में 24 फरवरी से कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घर छापामारी की है। ईडी की टीम सोमवार सुबह 5 बजे से रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के घर और दफ्तर पहुंची। जहां दस्तावेजों को खंगाला गया। जांच पड़ताल की गई। ईडी की टीम कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र यादव, राम गोपाल अग्रवाल, आरपी सिंह, विनोद तिवारी और सन्नी अग्रवाल के यहां छापा मारी करने पहुंची। कांग्रेस नेताओं के रायपुर और भिलाई आवास में छापा मारा कार्रवाई की।

  • रायपुर में 24 से होना है कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन
  • कांग्रेस अधिवेशन से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई
  • कई कांग्रेसी नेताओं के ठीकानों पर की छापामारी
  • सुबह पांच बजे ईडी ने खटखटाया कांग्रेसियों का दरवाजा

सूत्र बताते हैं कि कर कार्रवाई के कोयला घोटाले से जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रम मंडल अध्यक्ष सनी अग्रवाल का नाम भी शामिल है। उनके टिकरापारा निवास पर ईडी की कार्रवाई चल रही है, तो वहीं निगम मंडल सदस्य कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के मोवा स्थित आवास और अवंती विहार स्थित डडसेना के आवास पर ईडी की छापामारी चल रही है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कांग्रेस को डराना चाहती है मोदी सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि केन्द्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा करके कांग्रेस को डराना चाहती है पर हम डरने वाले नहीं हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार है कि जब ईडी ने सीधे किसी कांग्रेसी के घर धावा बोला है। लगातार प्रदेश में कोल लेवी के मामले में कार्रवाई चल रही थी। जिसमें कई आईएएस और कोल से जुड़े व्यापारियों के खिलॉफ कार्रवाई की गई। कुछ जेल में हैं तो कुछ ईडी की रिमांड पर। इतने बड़े पैमाने पर कांग्रेसी नेताओं के घर और कार्यालय में छापेमारी कहीं ना कहीं कोल से जुड़े मामले की तरफ इंगित कर रहा है।

कांग्रेस के महाधिवेश से घबरा गई है बीजेपी

कांग्रेस के महाधिवेश से घबरा गई बीजेपी-आनंद शुक्ला

ईडी के छापे को लेकर कांग्रेस नेता सुशीला आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कांग्रेस का अधिवेशन छत्तीसगढ़ में हो रहा है। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। कांग्रेस की अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए जैसे कि आशंका थी। ईडी को आगे कर दिया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी जब राजनैतिक मुकाबला नहीं कर पाती है। इसलिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय संस्थाओं का दुरुउपयोग करती है। बता दें छत्तीसगढ में कांग्रेस की अधिवेशन पर देश भर की निगाह ने टिक्की हुई है। कांग्रेस के अधिवेशन से भारतीय जनता पार्टी के साख पूरी तरीके से समाप्त होने का भय सता रहा है।

विधायक के घर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

ईडी के छापे की खबर भिलाई के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में फैलते ही सभी कार्यकर्ता भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई के घर धर्मेंद्र यादव के घर के सामने जमा हो गए। जिन्हें बाद में वहां से हटाया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही भिलाई विधायक का जन्मदिन यहां के कांग्रेसियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया था और दूसरे दिन सुबह ही ईडी के छापे की खबर के बाद उनमें मायूसी देखी जा रही है। कांग्रेस के जिन नेताओं के ठीकानों पर ईडी की टीम पहुंची है उनमें आरपी सिंह, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के दोनों घरों पर ईडी ने छापा मारा है। विधायक के सेक्टर-5 और हाउसिंग बोर्ड के घर में ईडी ने दबिश दी है। गिरीश के घर भी ईडी की टीम पहुंची है।

Post Views: 280
Tags: 85th National Convention of CongressChhattisgarhCM Bhupesh BaghelED teamEnforcement DirectorateRaids
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version