Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

स्टेशन मास्टर ने पत्नी से OK कहा और प्रतिबंधित रुट पर चली गई ट्रेन…3 करोड़ का नुकसान होने पर रेलवे ने किया निलंबित…अब स्टेशन मास्टर को चाहिए पत्नी से तलाक

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2024
in छत्तीसगढ, बिलासपुर, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Chhattisgarh Bilaspur High Court Railway Station Master Wife Quarrel Divorce
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बेहद रोचक मामला सामने आया है। दरअसल हुआ यह की स्टेशन मास्टर जब ड्यूटी पर थे तभी उनकी पत्नी का फोन आता है और दोनो फोन पर ही झगड़ा करने लगते हैं। पत्नी ने फोन करते ही झगड़ा करना शुरू कर दिया। अब एक हाथ में मोबाइल तो दूसरे हाथ में ऑफिस का फोन जो होल्ड पर था। बात दोनों तरफ लगातार चल रही थी। ऑफिस वाले फोन को होल्ड पर रख स्टेशन मास्टर से पत्नी ने कहा ऑफिस से घर आ जाओ, फिर बात करूंगी। इतना सुनकर पत्नी से स्टेशन मास्टर पति ने कहा ओके, उधर दूसरी लाइन पर यह ओके शब्द सुनते ही दूसरे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रवाना करने का सिग्नल दे दिया और गाड़ी उस रूट पर दौड़ती चली गई जो पहले से ही प्रतिबंधित था। इससे रेलवे को करीब 3 करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में रेलवे में फोन पर पत्नी से झगड़ने वाले स्टेशन मास्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

भारी पड़ा पति का पत्नी को ओके बोलना

  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में हुई मामले की सुनवाई
  • पति-पत्नी के झगड़े में रेलवे को 3 करोड़ का नुकसान
  • रेलवे ने किया निलंबित तो पति ने मांगा तलाक
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मामले को उतनी ही गंभीरता से लिया
  • कहा—’ड्यूटी के दौरान पति को इस तरह से परेशान करना मानसिक क्रूरता

पति के सामने करती थी प्रेमी से खुलकर बातें

बता दे भिलाई की रहने वाली युवती की शादी 12 अक्टूबर 2011 को हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। युवती का पति विशाखापट्टनम का रहने वाला है। रेलवे में स्टेशन मास्टर है। पति का आरोप है की शादी के बाद जब 14 अक्टूबर को रिसेप्शन हुआ और इस दौरान उसकी पत्नी नाखुश नजर आ रही थी। रात में पति ने उससे बात की तो उसने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के लाइब्रेरियन से उसका अफेयर है। इसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी वह बन चुकी है। जिसे वह भूल नहीं सकती। पति ने इस बात की जानकारी उसके पिता को दी। लेकिन पिता ने भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगी। इसकी गारंटी भी ली लेकिन हालात नहीं सुधरे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा अपने ससुर की बात मानकर पति ने युवती को सब कुछ भूलने के लिए कहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालत यहां तक पहुंच गए की, पत्नी अपने पति के सामने ही अपने प्रेमी से प्यार भरी बातें करने लगी। इससे बात बिगड़ी और विवाद भी बढ़ गया। बात उस रात की है जब स्टेशन मास्टर पति ड्यूटी पर था तो पत्नी का फोन आया और दोनों का फोन पर झगड़ने लगे इस दौरान प्रतिबंधित रुट पर ट्रेन चली गई।

इसके बाद पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए स्टेशन मास्टर पति ने न्यायालय में तलाक की अर्जी लगाई तो इधर पत्नी ने भी दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर दिया। भिलाई पुलिस ने पति के खिलाफ ही नहीं उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पति के आवेदन को दुर्ग ट्रांसफर कर दिया गया। दुर्ग की कोर्ट से आवेदन खारिज होने पर पति ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

हाईकोर्ट ने माना, प्रताड़ित हो रहा था स्टेशन मास्टर पति

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भी उसकी याचिका और इस पूरे मामले को उतनी ही गंभीरता से लिया और इस पूरे मामले में टिप्पणी करते हुए यह तक कह दिया की ड्यूटी के दौरान पति को इस तरह से परेशान करना एक तरह से मानसिक क्रूरता ही माना जाएगा। इस मामले में हाई कोर्ट ने पति की तलाक की अर्जी मंजूर कर ली। कैस की सुनवाई छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस संजय अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई थी

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 851
Tags: #Chhattisgarh Bilaspur High Court#Railway Station Master#Wife Quarrel Divorce
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version