Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर किया जोरदार हंगामा…महंत के आरोप का मंत्री ने दिया ये जवाब

DigitalDesk by DigitalDesk
July 27, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Chhattisgarh Assembly Leader of Opposition Charandas Mahant Health Minister Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ राज्य में डेंगू और मलेरिया के साथ डायरिया से मौत का मामला राज्य विधानसभा में गुंजा। स्वास्थ मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट करते हुए जमकर नारेबाजी की, लेकिन सत्ता पक्ष का आरोप है कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है। ​बीमारियों से जीतनी मौत कांग्रेस के शासन में हुई है,उतनी बीजेपी के शासन में नहीं हुई हैं।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

  • कांग्रेस ने किया सदन में बवाल
  • सियासी बीमारी..! सियासत भारी.!
  • सियासी मुद्दा बना मलेरिया-डायरिया
  • दवा खरीदी मामले पर सदन में हंगामा
  • “कांग्रेस के कार्यकाल में हुईं मौत ज्यादा”
  • कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़े थे आकंड़े
  • कांग्रेस के कार्यकाल में आए तीन गुना मामले!
  • कांग्रेस का आरोप नहीं किये जरूरी इंतजाम
  • बीमारी की रोकथाम में नाकामी का आरोप
  • ‘मलेरिया और डायरिया की भयावह स्थिति’

कांग्रेस का आरोप है कि पूरे प्रदेश में मलेरिया और डायरिया की भयावह स्थिति है और सरकार ने जरूरी इंतजाम नही किए हैं। जबकि राज्य सरकार का कहना है कि प्रदेश में डेंगू, मलेरिया और डायरिया ने निपटने के लिए न केवल स्वास्थ अमले की एक हजार टीम गठित की गई है बल्कि दवाई और जांच का भी पूरा इंतजाम है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

दरअसल राज्य में डेंगू मलेरिया और डायरिया के प्रकोप और बीमारी से लोगों को मौत के मामले को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश कर उस पर चर्चा की मांग की थी। जिस पर बीजेपी विधायक मोतीलाल साहु के ध्यानाकर्षण के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष ने पक्ष और विपक्ष को चर्चा का मौका दे दिया, और विपक्ष के मंसूबे धरे के धरे रह गये।

हालांकि चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने भाग लिया लेकिन विपक्ष ने सरकार पर डेंगू मलेरिया और डायरिया के रोकथाम और इसके होने वाले मौत को रोकने में नाकामी का आरोप लगाया। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों ने सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि मलेरिया, डेंगू और डायरिया से पूरे प्रदेश में हाहाकार की स्थिति है और सरकार पूरी तरह से विफल है।

सदन में गूंजा बीमारी का मुद्दा

  • कांग्रेस विधायक दल ने पेश किया स्थगन प्रस्ताव
  • डेंगू,मलेरिया और डायरिया से मौत पर सियासत
  • मलेरिया से 15 लोगों की मौत की पुष्टि
  • स्वास्थ मंत्री के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट
  • बीमारी रोकने में नाकाम रहने का आरोप
  • स्वास्थ मंत्री पर लगाया गलत बयानबाजी का आरोप
  • कांग्रेस विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

मंत्री श्याम बिहारी ने सिरे खारिज किये आरोप

हालांकि विपक्ष के आरोपों को स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिरे से खारिज कर दिया है। स्वास्थ मंत्री का कहना है कि मलेरिया, डेंगू और डायरिया मौसमी बीमारी है। हर साल इसका प्रकोप आता है। उन्होंने इस साल मलेरिया से 15 लोगों की मौत की पुष्टि की लेकिन कहा कि मौत का आंकड़ा पिछली साल की तुलना में कम है। स्वास्थ मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य में मरेलिया, डेंगू और डायरिया की रोकथाम से लिए स्वास्थ अमले की एक हजार टीम गठित की है। इसके साथ ही राज्य सरकार के छह विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर राज्य के लोगों को स्वास्थ सुविधाएं पहुंचाई जा रह हैं। उन्होंने कहा राज्य में डेंगू, मलेरिया और डायरिया से निपटने के लिए पर्याप्त दवाई और जांच की व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ अमला मौजूद है।

स्वास्थ मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नही हुआ। उसने ने स्वास्थ मंत्री पर सदन में गलत बयानी करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही स्वास्थ मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Post Views: 378
Tags: #Health Minister Shyam Bihari Jaiswal#Leader of Opposition dr Charandas Mahantchhattisgarh assembly
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version