Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग आज, EVM में बंद होगी 223 उम्मीदवारों की किस्मत, बुलेट के गढ़ में बैलेट की जंग, जानें मतदाता किसके संग

DigitalDesk by DigitalDesk
November 7, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh Assembly Elections First Phase Voting EVM 223 Candidates 40 lakh 78 thousand voters will press EVM button
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए आज मंगलवार 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से सभी तैयारियां पहले से ही पूरी पूरी कर ली गई थीं। बता दें पहले चरण में बीस सीटों पर 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसके बाद 17 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी साथ ही छत्तीसगढ़ में आने वाली सरकार भी तय होगी।

पहले चरण का ‘दांव’ ‘पहला दांव’

  • आज छग में पहले ‘चरण’ का मतदान
  • 20 सीट-223 उम्मीदवार
  • 198 पुरुष,  25 महिला प्रत्याशी शामिल
  • चहले चरण में मतदाता- 40 लाख 78 हजार 681 है
  • पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख 93 हजार 937 है
  • महिला मतदाताओं की संख्या 20 लाख 84 हजार 675 है
  • तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 69 है
  • 20 सीट पर कुल मतदान केंद्र -5304 बनाए गए हैं
  • संगवारी मतदान केंद्र की संख्या 200 है

मतदान का अलग-अलग समय

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान का समय अलग-अलग है। दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक और दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जहां 7 बजे- 3 बजे तक होगा मतदान

मोहला-मानपुर , अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव,नारायणपुर,दंतेवाड़ा,बीजापुर,
कोंटा शामिल है।

8 बजे से 5 बजे तक मतदान वाली सीटें

जिन सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदाहोगा उनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट शामिल है।

मैदान में 20 सीट पर 223 प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव के लिए 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 प्रत्याशी मैदान में हैं। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों में राजनांदगांव से पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह, कबीरधाम से मंत्री मो.अकबर, कोंडगांव से मंत्री मोहन मरकाम, कोंटा से मंत्री कवासी लकमा और चित्रकोट से पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की प्रतिष्ठा दांव पर है। पहले चरण के चुनाव के दौरान 40 लाख 78 हजार 681 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 5304 मतदान केंद्र बनाए हैं। पहले चरण के मतदान के लिए दोनों की पार्टियों ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं।

20 में से 19 सीट कांग्रेस के कब्जे वाली

पहले चरण में चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उसमें कोंटा, दंतेवाड़ा, अंतागढ़, नरायणपुर और मोहला मानपुर विधानसभा पर नक्सलियों का खासा प्रभाव है। बाकी अन्य सीटों पर भी नक्सलियों का आंशिक प्रभाव है जिसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। पहले चरण की बीस सीटों का राजनीतिक गणित समझे तो अभी बीस सीटों में से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है और केवल राजनांदगांव विधानसभा सीट पर बीजेपी के डां.रमन सिंह काबिज है। इस लिहाज से कांग्रेस के लिए पहले चरण के चुनाव में अपने 19 सीटों पर कब्जा बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। क्योंकि पहले चरण की बीस सीटों में से बीजेपी जितना ज्यादा सीट जीतेगी कांग्रेस के लिए सत्ता की राह उतनी कठिन हो जाएगी।

दुर्ग संभाग में 8 सीट

दुर्ग संभाग के प्रत्याशियों की बात करें तो पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 14 है। कांग्रेस से नीलकंठ चंद्रवंशी और बीजेपी से भावना बोहरा शामिल है। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 16 है। जिसमें कांग्रेस- मो. अकबर और बीजेपी- विजय शर्मा है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या- 11 है। कांग्रेस से यशोदा वर्मा और बीजेपी विक्रांत सिंह है। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या- 10 है। कांग्रेस से हर्षिता बघेल और बीजेपी से विनोद खांडेकर प्रत्याशी हैं।

पूर्व सीएम डॉ.रमन सिं​ह के भाग्य का फैसला

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या सबसे अधिक 29 है। कांग्रेस से गिरीश देवांगन और बीजेपी से पूर्व सीएम डा. रमन सिंह प्रत्याशी हैं। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की संख्या 12 है। कांग्रेस से दलेश्वर साहू और बीजेपी से भरत लाल वर्मा हैं। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो प्रत्याशियों की संख्या-10 है। कांग्रेस से भोलाराम साहू और
बीजेपी से गीता घासी साहू मैदान में है। मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 09 है। कांग्रेस से यहां इंद्रशाह मंडावी और बीजेपी संजीव साहा प्रत्याशी हैं।

बस्तर संभाग की बात करें तो अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र पर प्रत्याशियों की संख्या- 13 है। कांग्रेस से रूप सिंह पोटाई और बीजेपी विक्रम उसेंडी प्रत्याशी हैं। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की संख्या 14 है। कांग्रेस- सावित्री मंडावी और बीजेपी- गौतम उइके हैं। कांकेर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या- 09 है। बीजेपी से यहां आशाराम नेताम और कांग्रेस शंकर ध्रुव मैदान में हैं। केशकाल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों की संख्या- 10 है। कांग्रेस ने संतराम नेताम और बीजेपी ने नीलकंठ टेकाम को मैदान में उतारा है।

कोंडागांव से मैदान में मंत्री मोहन मरकाम

कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या- 8 है। कांग्रेस से मंत्री मोहनलाल मरकाम तो बीजेपी ने लता उसेंडी को टिकट दिया है। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो प्रत्याशियों की संख्या- 09 है। कांग्रेस ने चंदन कश्यप बीजेपी ने केदार कश्यप को टिकट दिया है। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या 08 है। कांग्रेस से लखेश्वर बघेल और बीजेपी से मनीराम कश्यप प्रत्याशी हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या- 11 है। कांग्रेस के जितिन जयसवाल और बीजेपी के किरणदेव सिंह मैदान में हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के सामने बीजेपी के गोयल की चुनौती

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या- 07 है। कांग्रेस ने यहां प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज को मैदान में उतारा है तो उन्हें चुनौती देने के लिए बीजेपी ने विनायक गोयल टिकट दिया है।
इसी प्रकार दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या- 07 है। कांग्रेस से चेतराम अटामी और बीजेपी- छविंद्र महेंद्र कर्मा मैदान में है। बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस से विक्रम मंडावी और बीजेपी महेश गागड़ा को टिकट देकर मैदान में उतारी है। कोंटा विधानसभा क्षेत्र पर प्रत्याशियों की संख्या- 08 है। कांग्रेस ने मंत्री कवासी लखमा को टिकट देकर मैदान में उतारा है। उन्हें बीजेपी की ओर से सोयम मुका चुनौती दे रहे हैं।

Post Views: 143
Tags: 223 Candidates40 lakh 78 thousand votersChhattisgarh Assembly Elections First Phase VotingEVM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version