Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर जान लेवा हमला,मदरसे में छुपकर बचाई अपनी जान

DigitalDesk by DigitalDesk
November 10, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, संपादक की पसंद
0
Attack on former Raipur South Minister Brijmohan Agarwal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल पर हमला हो गया। ये हमला उस समय हुआ जब वे गुरुवार को राजधानी रायपुर में अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। ठीक उसी समय कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बीजेपी नेता पर हुए हमले के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे नोटंकी करार दे रही है तो वहीं बीजेपी के नेता कांग्रेस की साजिश करार दे रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने स्वयं भी कांग्रेस महापौर एजाज ढेबर पर हमले का आरोप लगाया है। बता दें बृजमोहन अग्रवाल सात बार विधायक रह चुके हैं। इस बार भी वे रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने महंत राम सुंदरदास को मैदान में उतारा है।

  • बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल पर हमला
  • दक्षिण रायपुर में प्रचाप के दौरान हमला
  • बीजेपी के कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश
  • कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली में विरोध प्रदर्शन
  • बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
  • महापौर एजाज ढेबर और अनवर ढेबर पर हमले का आरोप
  • कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थाने कराई FIR दर्ज

वहीं हमले के बाद बृजमोहन अग्रवाल और बीजेपी के नेता अपने समर्थकों के साथ इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पुलिस थाने में धरने पर बैठ गए। सत्तारुढ़ दल कांग्रेस ने आरोपों को नौटंकी करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कहा अग्रवाल ने हार की आशंका से इस आरोप का सहारा लिया है। इस बार कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण सीट से बृजमोहन के सामने महंत राम सुंदर दास को उम्मीदवार बनाकर इस लड़ाई को रोमांचकारी बना दिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मीडिया से चर्चा के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह हमला तब हुआ जब वे शाम सात बजे मुस्लिम बहुल क्षेत्र बैजनाथ पारा इलाके में स्थित मदरसा चौक पहुंचे थे। इसी समय उन पर यहां करीब 20 से 25 युवकों का एक समूह मौजूद था। अग्रवाल को लगा कि ये युवक उनके समर्थक हैं और उनका स्वागत करने के लिए आए हैं। ऐसे में अग्रवाल ने जब उनसे बीजेपी को वोट देने की अपील की तो उनमें से कुछ युवाओं ने अग्रवाल का कॉलर पकड़ लिया और उन पर हमला करने की कोशिश की। ऐसे में अग्रवाल के समर्थक और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मदरसे के अंदर खींच लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। बृजमोहन अग्रवाल का कहना है रायपुर के मुस्लिम शांतिप्रिय हैं। उनके साथ पारिवारिक रिश्तों की बात कहते हुए अग्रवाल ने दावा किया वहां के मुस्लिम ऐसी हरकत नहीं कर सकते। शहर में दीपावली और विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले फिजा बिगाड़ने के लिए बाहर से गुंडे लाए गए हैं। जब तक इन गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वे धरने पर बैठे रहेंगे। हमले को सुनियोजित करार देते हुए उन्होंने कहा जिन लोगों ने उन पर कथित तौर पर हमला किया वे कांग्रेस नेता और रायपुर महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के सहयोगी हैं।

हार के डर से नौटंकी कर रहे अग्रवाल-कांग्रेस

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार शाखा प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला घटना को नौटंकी बता रहे हैं। सुशील आनंद का कहना है कि दरअसज बृजमोहन अग्रवाल चुनाव हर रहे हैं। ऐसे में अपनी हार की आशंका से सहानुभूति पाने के लिए यह नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह उस उम्मीदवार की नई चाल है जो चुनाव हारने से डरता है। बृजमोहन अग्रवाल का पूरा चुनाव प्रबंधन महंत राम सुंदर दास जी की सादगी के सामने विफल हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास की बढ़ती लोकप्रियता के सामने बृजमोहन अग्रवाल और बीजेपी अपना सांप्रदायिकता वाला पसंदीदा गंदा खेल नहीं खेल पा रहे हैं। लिहाजा क्षेत्र में तनाव पैदा करने के इरादे से उन्होंने मनगढ़ंत कहानी रच ली।

Post Views: 246
Tags: Attack on former Minister Brijmohan AgrawalChhattisgarh Assembly ElectionsRaipur South seet
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version