Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग पर बीजेपी की नजर, किसकी झोली में जाएंगी ये 14 सीटें

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh Assembly Election Surguja Division
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। जिसके लिए सभी सीटों में हल्की सियासी गर्माहट महसूस की जाने लगी है। 2018 में 15 साल बाद सत्ता से बेदखल हुई बीजेपी पूरा जोर लगा रही है। सिर्फ सरगुजा संभाग की 14 सीटों की बात करें। तो यहां 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। जिला मुख्यालय की सीट से खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विधायक हैं। बाकी की सीटों पर भी सिं​हदेव का प्रभाव माना जाता है।

  • सरगुजा में कांग्रेस की 14 सीटों पर बीजेपी की नजर
  • क्या सरगुजा में मंत्री सिंहदेव दोहराएंगे पुराना प्रदर्शन?
  • अक्टूबर नवंबर में होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • राज्य की सभी सीटों पर हल्की चुनावी गर्माहट
  • इस बार भी बीजेपी के लिए आसान नहीं हैं ये चुनाव
  • सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
  • पीएम आवास योजना को बना सकती है बीजेपी बड़ा मुद्दा
  • भपूेश सरकार नहीं दे पाई पीएम आवास के लिए अपना हिस्सा
  • सरगुजा संभाग से हैं भूपेश कैबिनेट में तीन मंत्री

चार प्रदेशों से घिरा है सरगुजा संभाग

सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ का वो इलाक़ा जो चार प्रदेशों से घिरा है। यहां की सियासत भी तमाम मुद्दों से घिरी रहती है। बात करें 2018 विधानसभा चुनावों की तो यहा पर ऐसे तमाम मुद्दे थे जिनकी वजह कांग्रेस ने यहां की सभी 14 विधानसभा में क़ब्ज़ा कर लिया। दरअसल चुनाव के वक्त भले ही कांग्रेस की तरफ़ से मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं था पर संभाग मुख्यालय से विधायक और मंत्री टीएस सिंहदेव के सीएम बनने की चर्चा आम हो गई थी। ऐसे में यहां से कांग्रेस को बहुत फ़ायदा मिला। सरकार बनने के नारे के साथ कांग्रेस ने सरगुज़ा की सभी सीटें भी फ़तह कर ली।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

काम कर गया था सिंहदेव का बनाया घोषणा पत्र

दूसरे मुद्दे की बात करें तो वो कांग्रेस का घोषणा पत्र था। जिसमें जनता से तमाम लोक लुभावने वादे किए गए थे। जिसे टी एस सिंहदेव की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने तैयार किया था। लेकिन क्या इस बार टीएस सिंहदेव पिछले चुनाव की तरह प्रदर्शन कर सकेंगे। क्या संभाग की सभी 14 सीटों पर वे कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिला सकेगे। क्योंकि पिछले साढ़े चार साल में विकास के नाम पर ऐसा कोई माइल स्टोन खड़ा नहीं किया, जिससे कांग्रेस फिर से 14 की 14 सीट जीत सके। क्योंकि बीजेपी के पास इस बार पीएम आवास योजना में धांधाली एक सबसे बड़ा मुद्दा है। दरअसल पीएम आवास के लिए राज्य सरकार अपना हिस्सा नहीं दे पा रही है और सरकार पर पूरे चार साल तक सरगुजा को पूरी तरह अनदेखा करने का आरोप लगा है। जबकि इलाक़े से एक नहीं तीन तीन केबिनेट मंत्री भूपेश सरकार में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कई विधायक नाराज़ रहे हैं।

बीजेपी को ले डूबी थी एंटी इकमबेंसी

इसके अलावा इलाक़े में बीजेपी के पास 2018 में कोई दमदार चुनावी मुद्दा नहीं था। जिसके दम वो कांग्रेस के क़िले में सेंध लगा सके। साथ ही 15 साल की एंटी इनकमवेंसी भी थी। जिसकी वजह से भी सरगुजा को सभी 14 सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। यहां पूरे संभाग में बीजेपी का सूपड़ा ही साफ़ हो गया था। इन सबके मुद्दे से हटकर एक सबसे बड़ी वजह ये भी थी कि पन्द्रह साल की सरकार में बीजेपी के मंत्री, विधायक और नेतााअेों ने ज़मीन छोड़ दी थी। ऐसे में यहां के लगभग सभी वर्ग के लोग बदलाव चाहते थे। और चुनाव में उन्हें मौका मिल गया।

देखें वीडियो-

Post Views: 189
Tags: BJPchhattisgarh assembly electionChief Minister Bhupesh BaghelCongressSurguja DivisionT S Singhdev
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version