Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

क्या पीएम मोदी के रायपुर दौरे से क्या बदलेगा छत्तीसगढ़ बीजेपी का नसीब?, क्या काका और बाबा के हाथ से सत्ता छीनने में होगी बीजेपी कामयाब?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य
0
Chhattisgarh Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस जहां आत्म विश्वास से लबरैज नजर आ रही है वहीं बीजेपी में संशय के हालात बने हुए है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे राजधानी रायपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम रायपुर में ही आयोजित होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम रायपुर से ही फ्लाई ओवर ब्रिज, कुम्हारी रेलवे का सोलर पॉवर प्रोजेक्ट और भिलाई आईआईटी का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी ने पीएम मोदी की बड़ी जनसभा की योजना बनाई है। जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन बीजेपी की छत्तीसगढ़ में जो हालत है वह किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में पीएम मोदी का ये दौरा कितना कारगर साबित होगा।

  • पीएम मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ में चुनावी आगाज
  • 7 जुलाई को होगी पीएम मोदी की बड़ी सभा
  • पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटी बीजेपी
  • साइंस कॉलेज ग्राउंड में करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
  • छत्तीसगढ़ को देंगे पीएम चुनावी सौगात
  • रायपुर से नवा रायपुर के बीच मेमू ट्रेन दौड़ेगी
  • पीएम मोदी दिखाऐंगे मेमू ट्रेन को हरी झंडी

पीएम मोदी ही होेंगे चुनाव में बीजेपी का चेहरा

राज्य में पिछले पांच साल के दौरान बीजेपी के बडे़ नेता एक जाजम पर आकर कोई बड़ा आंदोलन कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के सामने खड़ा नहीं कर सके। अब जबकि कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बना दिया है, ऐसे में कांग्रेस का अंदरुनी असंतोष भी लगभग खत्म हो गया, जिसके भरोसे पर बीजेपी चुनाव से पहले बयानबाजी कर रही थी। अब बीजेपी को पीएम नरेन्द्र मोदी से ही उम्मीद है। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में बीजेपी के लिए सबसे बड़ा चुनावी चेहरा हैं। पीएम मोदी को लेकर लोगों का मानना है कि वे चुनाव में गेमचेंजर साबित हो सकते है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री का चेहरा आगे करके चुनाव लड़ने पर थोड़ा बहुत फर्क पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की करीब 40 प्रतिशत जनता ने एनडीए सरकार के मुखिया के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी के कामकाज को बहुत बेहतर करार दिया है। तो करीब 45 फीसदी लोग मानते हैं पीएम के रूप में उनका काम संतोषजनक है। कांग्रेस से जन्मजात जुड़े कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी नजर में पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी का कामकाज ठीक नहीं रहा। यही वजह है कि आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी पीएम मोदी के ही भरोसे नजर आ रही है। पीएम का चेहरा आगे कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को चुनौती दी जाएगी। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। करीब 71 सीट पर फिलहाल कांग्रेस काबिज है। ऐसे में बीजेपी के सामने 2003 वाला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कांग्रेस ने मांगा पीएम से वादों का हिसाब

इधर पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस सक्रिय हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने पीएम से उन वादों को लेकर कांग्रेस सवाल पूछना शुरू कर दिया है जो 2014 में लोकसभा चुनाव के समय किये गये थे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला कहते हैं कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। प्रधानमंत्री के पास छत्तीसगढ़ की जनता को देने के लिए और बताते के लिए कुछ नहीं है। साल 2014 में पीएम ने वादा किया था युवाओं को रोजगार देंगे। देशभर में युवाओं को रोजगार मिलता तो 18 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता और इसमें छत्तीसगढ़ के 32 लाख युवाओं को भी रोजगार मिलता। किसानों की आए दुगनी करने की बात कही गई, ऐसा होता तो छत्तीसगढ़ के 28 लाख किसानों की आए दुगनी होती। महंगाई कम की होती तो सिलेंडर 400 रुपए में मिलता। ऐसे में जबकि पीएम छत्तीसगढ़ आ रहे है तो अपने वादों का भी हिसाब देकर जाएं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के असहयोग के बाद भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के चलते बेरोजगारी दर कम है।

Post Views: 183
Tags: chhattisgarh assembly electionChhattisgarh BJPCM Bhupesh BaghelFormer CM Raman SinghPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version