Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: नक्सली क्षेत्रों के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से पोलिंग पार्टी रवाना

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh assembly election polling party leaves for Naxalite areas by army helicopter
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। यहां 20 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग होगी। जिसकी तैयारी शुरु हो गई है। चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान के लिए मतदान दल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया गया। ये मतदानकर्मी 7 तारीख को चुनाव के बाद वापस लौटेंगे। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से भी मतदान दल को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। ये मतदान दल अबूझमाड़ के करीब 16 अति संवेदनशील क्षेत्र में पहुंचकर वहां मतदान करायेंगे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल को रवाना किया गया। बता दें छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के दहशत को देखते हुए मतदान दल की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए वायु सेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • पहले चरण में होना है 20 सीटों पर मतदान
  • 7 नवंबर को होगा पहले चरण का मतदान
  • बस्तर संभाग की 12 सीटों पर भी पहले चरण में मतदान
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र की हैं ये 12 सीटें
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अति संवेदनशील मतदान केन्द्र

दरअसल बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों पर भी 7 नवंबर को मतदान होगा। ये सभी क्षेत्र नक्सल समस्या से ग्रसित हैं। यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना चुनाव आयोग के लिए बड़ी चुनौती होती है।क्योंकि चुनाव से पहले ही बस्तर के कई नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली चुनाव के बहिष्कार की धमकी देते हुए अंदरूनी क्षेत्रों की सड़कों पर पर्चे फेंक रहे हैं। मतदान केन्द्र पर भी बैनर लगाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए हजारों की संख्या में बस्तर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। सथ ही मतदान केंद्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सुकमा से कोण्टा सीट के लिए उड़ा हेलीकॉप्टर

छत्तीसगढ़ की सबसे आखिरी छोर पर बसे सुकमा जिले की एकमात्र कोण्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए पहला मतदान दल हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। सुबह सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर में सवार होकर ये कर्मचारी मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए। बता दें ज सुबह से ही सुकमा जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कालेज स्थित स्ट्रांग रूम से चुनावी गतिविधियाों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मतदानकर्मियों को सुबह मतपेटी बांटी गई। इसके बाद हेलीपेड से सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर की मदद से मतदान केंद्र के लिए भेजा गया। बता दें 7 नवंबर को कोण्टा विधानसभा सीट पर भी मतदान होना हैं। ज्ञात हो नक्सली चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसके मद्देनजर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोण्टा विधानसभा के 233 मतदान केंद्र हैं। जिसमें 42 मतदान केंद्र के लिए दल को हेलीकॉप्टर से भेजा जा रहा है।

Post Views: 188
Tags: army helicopterchhattisgarh assembly electionleavesNaxalite areaspolling party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version