Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: हाईप्रोफाइल सीट है रामानुजगंज, BJP ने नेताम पर जताया भरोसा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 1, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh Assembly Election High Profile Seat Ramanujganj BJP Ramvichar Netam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारी भी पूरी हो चुली है। राज्य में अगले दो सप्ताह में कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में सियासी दलों की हर एक सीट पर नजर है। हम बात कर रहे हैं हाईप्रोफाइल सीट रामानुजगंज की। इस सीट पर पहले बीजेपी का दबदबा था। बाद में कांग्रेस ने इस सीट पर अपना दबदबा बनाया। इस बार सीट वापस हासिल करने के लिए बीजेपी ने इस सीट पर कद्दावर नेता रामविचार नेताम को टिकट दिया है। आइये जानते है क्या है यहां के राजनीतिक समीकरण।

क्या है सीट का इतिहास

  • बलरामपुर जिले के तहत आता है रामानुजगंज
  • आदिवासी बाहुल्य है रामानुजगंज विधानसभा
  • पाल के नाम से जाना जाता था रामानुजन
  • अनूसूचित जनजाति की आबादी है ज्यादा
  • झारखंड की सीमा से लगा है ये विधानसभा क्षेत्र
  • वन संपदा पर आधारित है लोगों की आजीविका

इस बार नेताम फिर देंगे कांग्रेस को टक्कर

बीजेपी ने रामविचार नेताम पर भरोसा जताया है। नेताम आदिवासियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। साल 2013 तक यह सीट पर बीजेपी को मजबूती रही। 2018 में कांग्रेस के बृहस्पति सिंह ने रामानुजगंज विधानसभा में जीत हासिल की । अब 2023 में बीजेपी ने इस सीट को फिर से हासिल करने के लिए नेता पर भरोरोसा जताया है। बता दें बलरामपुर जिले की रामानुजगंज विधानसभा सीट आदिवासी बाहुल्य है। यह विधानसभा क्षेत्र पहले पाल के नाम से जाना जाता था। दरअसल विधानसभा क्षेत्र झारखंड की सीमा से लगा है। वनांचल क्षेत्र होने के चलते ज्यादातर लोगों की आजीविका वन संपदा पर निर्भर रहती है। जंगली इकाला होने से इस क्षेत्र में हाथियों का प्रभाव है। यहां अजजा वर्ग के मतदाताओं की संख्या लगभग 60-65 प्रतिशत तक है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

रामानुजगंज विधानसभा का जातिगत समीकरण

  • अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है सीट
  • गोंड, खैरवार जनजाति समाज की है आबादी
  • यहां रहते है पंडो, पहाड़ी कोरवा, कोड़ाकू के लोग
  • 25-30 फीसदी आबादी ओबीसी और सामान्य वर्ग की
  • गोंड और खैरवार पर है पार्टियों का फोकस

रामानुजगंज में कितने हैं मतदाता

  • मतदाताओं की कुल संख्या- 1 लाख 88 हजार 650
  • पुरूष मतदाताओं की संख्या- 96 हजार 027
  • महिला मतदाताओं की संख्या- 92 हजारा 6 सौ 23
  • अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं का है दबदबा

रामानुजगंज का जातिगत समीकरण

बलरामपुर जिले की रामानुजगंज विधानसभा सीट अजजा वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां करीब 65-70 फीसदी अनुसूचित जनजाति की आबादी रहती है। इनमें गोंड, खैरवार जनजाति समाज के लोगों की संख्या ज्यादा है। इस क्षेत्र में पंडो और पहाड़ी कोरवा के साथ कोड़ाकू, अगरिया और नगेशिया भुइंहर उरांव जनजाति के लोग भी निवास करते हैं। हालांकि करीब 25-30 फीसदी आबादी यहां ओबीसी और सामान्य वर्ग के लोगों की भी है।लेकिन पार्टियों का फोकस गोंड और खैरवार पर ही रहता है। अक्सर चुनावसें में इन्हीं दोनों जनजातियों के उम्मीदवारों को यहां से जीत हासिल होती रही है।

रामानुगंज का सियासी समीकरण

  • 2018 में विधानसभा चुनाव बीजेपी को करारी हार
  • 2018 में इस सीट पर हुआ करीब 82 फीसदी मतदान
  • कांग्रेस को मिले थे 41.7 फीसदी
  • बीजेपी को मिले थे 20.45 फीसदी वोट
  • कांग्रेस के बृहस्पति सिंह को मिले 64,580 वोट
  • बीजेपी के रामकिशन सिंह को मिले 31,664 वोट
  • निर्दलीय प्रत्याशी विनय पैकरा को मिले 18.88 फीसदी वोट

रामानुजन के मुद्दे और समस्याएं

  • सबसे बड़ी समस्या है हाथियों की समस्या
  • अब तक नहीं निकला है कोई हल
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की समस्या
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की समस्या
  • रोजगार ना मिलना भी बना बड़ा मुद्दा
  • रेलवे लाइन की मांग अब भी जारी
  • यहां कागजों तक सीमित है लोगों की मांग

अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं का दबदबा

इस विधानसभा क्षेत्र में बलरामपुर और रामानुजगंज जुड़े हैं। मतदाताओं की संख्या भी करीब 1,88, 650 है। जिनमें 96027 पुरूष मतदाता और महिला मतदाताओं की संख्या 92623 है। वनांचल क्षेत्र होने से ज्यादातर आबादी गांवों में निवास करती है। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति के मतदाताओं का दबदबा होने से 1990 से लेकर 2013 तक निरंतर 5 बार बीजेपी नेता रामविचार नेताम यहां से विधायक चुने जाते रहे। हालांकि साल 2013 और 2018 में बृहस्पति सिंह दो बार से इस सीट पर जीत दर्ज करते आए हैं।

Post Views: 262
Tags: BJP Ramvichar Netamchhattisgarh assembly electionHigh Profile SeatRamanujganj
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version