Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

खड़गे का मोदी पर देश और समाज को बांटने का आरोप,गांधी परिवार ने नहीं किया सत्ता के लिए संघर्ष

DigitalDesk by DigitalDesk
August 13, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Chhattisgarh Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीए और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संविधान को बचाने और भाई चारे को बरकरार रखने में कांग्रेस अपनी तरफ से पूरी ताकत लगा रही है। मुबंई में इसी महीने हमारे 26 पार्टियों के इंडिया गठबंधन की फिर बैठक हो रही है। जिसमें मोदी सरकार के खिलाफ अगले 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श कर इसे और आगे बढ़ाया जायेगा।

  • छत्तीसगढ़ में भरोसे का सम्मेलन
  • खड़गे ने किया बीजेपी और एनडीए पर वार
  • मुंबई में बनाएंगे 2024 की रणनीति
  • 26 पार्टियों के इंडिया गठबंधन की होगी बैठक
  • संविधान बचाने के लिए कांग्रेस लगा रही पूरी ताकत

चुनावी साल में राजनीतिक दलों की तरफ से दावे प्रतिदावों का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे। जहां जांजगीर में उन्होंने भरोसे का सम्मेलन किया। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दोबारा जीत का दावा किया। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आग्रह किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कांग्रेस के शासन में बने स्कूलों में पढ़े पीएम मोदी और शाह

खड़गे ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा मोदी लगातार कांग्रेस पर आरोप लगाते है कि 70 वर्षों में कुछ नही हुआ।क्या यह सच हैं। उन्होंने सम्मेलन में आई भीड़ से पूछा कि क्या उऩके क्षेत्र में 2014 में मोदी के सत्ता में आने पर ही स्कूल कालेज अस्पताल खुले तो नही में जवाब मिला। उन्होंने कहा कि सच यहीं है लेकिन वह झूठ को प्रचारित करते हैं। ऐसा दिखाते हैं कि भारत में जो कुछ हुआ वह 2014 के बाद ही हुआ। उन्होंने कहा कि मणिपुर मसले पर अविश्वास प्रस्ताव जैसे गंभीर विषय पर लोकसभा में कांग्रेस के नेताओं का मजाक नरेन्द्र मोदी और अमित शाह उड़ा रहे थे। जो कि कांग्रेस के समय बनाए गए स्कूलों में पढ़कर ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने हैं।

छत्तीसगढ़ की जनता से कांग्रेस का साथ देने की अपील

खड़गे ने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी इस साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। खड़गे ने लोगों से संविधान को बचाने के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने का आग्रह किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया कि केन्द्र की सरकार लोगों को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहिए। कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हम संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। इसलिए हमें पूरे देश में काम करना होगा। उनहोंने प्रधानमंत्री मोदी पर देश और समाज को बांटने का काम करने का आरोप लगाया।

गांधी परिवार ने सत्ता के लिए नहीं किया संघर्ष

खड़गे ने कहा गांधी परिवार ने कभी सत्ता के लिए संघर्ष नहीं किया। राजीव गांधी के बाद गांधी परिवार से कोई भी सदस्य पीएम, सीएम या मिनिस्टर नहीं बना। गांधी परिवार के सदस्य सिर्फ देश की सेवा करना चाहते थे।

2014 में किया संसद की सीढ़ियों पर झुकने का नाटक

खड़गे ने 2014 में संसद की सीढ़ियों पर झुकने के पीएम मोदी के भाव पर भी उंगली उठाई और निशाना साधा। खड़गे ने आरोप लगाया कि वह सब महज नाटक था। किसी ड्रामा कंपनी में शामिल होने के बदले पीएम मोदी संसद की ओर चले गए। आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेस को जीताने की अपील करते हुए खड़गे ने छत्तीसगढ़ की जनता से कहा कांग्रेस के हाथों में ही देश भविष्य सुरक्षित रहता है।

राहुल गांधी का समर्थन, मोदी पर पलटवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भरोसे के सम्मेलन में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। हमारी सरकार ने 5 साल में काम किया। चाहे वह महिला ,पुरुष, अनुसूचित जाति जनजाति, किसी भी वर्ग के लिए हो सबके लिए हमारी सरकार ने काम किया है। ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसके लिए कांग्रेस ने काम न किया हो। राहुल गांधी का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है भारत देश एक परिवार की तरह है। यहां विभिन्न वर्ग जाति के लोग निवास करते हैं। सभी भाईचारे के साथ रहते हैं,लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस पर हिंसा फैलाने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी भारत को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस जनता के भरोसे को लेकर रहेगी। जनता का भरोसा 2018 में भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ था और और अभी जितने भी चुनाव हुए चाहे उपचुनाव हुए हो या नगरी निकाय चुनाव सभी का भरोसा कांग्रेस के ऊपर था और आगे भी रहेगा।

Post Views: 160
Tags: Chhattisgarh Assembly Election 2023Congress President Mallikarjun Khargeconvention of trust
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version