Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: जानें पानी पर क्यों चढ़ विपक्ष का पारा…सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी मंत्रीजी को घेरा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 27, 2025
in छत्तीसगढ, राजनीति, रायपुर
0
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: जानें पानी पर क्यों चढ़ विपक्ष का पारा…सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी मंत्रीजी को घेरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: जानें पानी पर क्यों चढ़ विपक्ष का पारा…सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी मंत्रीजी को घेरा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में जल जीवन मिशन का मुद्दा जमकर गूंजा। सत्ता पक्ष और विपक्ष विधायक दोनों ही मिलकर मंत्री को घेरते नजर आए। आखिर प्रदेश में केंद्र सरकार की महती योजनाओं को लेकर अधिकारी की ओर से कैसे पलीता लगाया जा रहा है। इस पर बहस गरमा गई। जिससे सदन में हाहाकार मच गया।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
NDA Parliamentary Party Meeting

NDA Parliamentary Party Meeting: NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा

July 21, 2026

पानी पर मंत्री पानी-पानी…!
अपनो के चुभते सवालों में उलझे साव…!
छग का बजट सत्र…सत्र में हंगामा
सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा
कौशिक बोले- ठेकेदारों पर FIR हो
‘विभाग की स्थिति क्या होगी ?’

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान ‘जल जीवन मिशन’ का मुद्दा सदन में गरमाया। प्रश्न काल में जल जीवन मिशन का मुद्दा उठा। जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने मिलकर नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को घेरा। विभागीय मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इस मुद्दे को लेकर विपक्ष के विधायक ही नहीं बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी सदन में अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरते नजर आए। वहीं शहर के अलग-अलग वार्डो का उदाहरण लेकर बीजेपी विधायक राजेश मूणत ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की मनमानी का परिचायक है। वहीं इसी सवालों पर बीजेपी के ही विधायक मोतीलाल साहू ने राजधानी रायपुर के 45 वार्डों में हुए कार्यों की जानकारी मांग ली। वार्डों के घरों में नल के जरिए पानी नहीं पहुंचने पर सदन में मंत्री से जवाब तक मांग लिया।

छग का बजट सत्र…सत्र में हंगामा
सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा
कौशिक बोले- ठेकेदारों पर FIR हो
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा-
‘प्रदेश में जल जीवन मिशन की स्थिति खराब’
‘बिना तैयारी के आ रहे मंत्री’
‘सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट’
‘विभाग की स्थिति क्या होगी ?’
योजना पूरी नहीं हुई,तो होगी कार्रवाई- साव

विपक्ष भी इस मुद्दे को सदन में भुनाते नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन की स्थिति को लेकर कहा कि प्रदेश में जलप्रदाय की स्थिति दयनीय है। मंत्री सदन में बगैर तैयारी के आ रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक भी असंतुष्ट हैं। मंत्री के पास संतोषजनक जवाब नहीं हैं। नल जल विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है। एक ही विभाग से विधायकों को तीन-तीन बार सवाल पूछने पड़ रहे हैं। विधानसभा में सत्ता पक्ष बीजेपी के विधायक भी असंतुष्ट हैं, तो समझ जाइए कि विभाग की स्थिति क्या होगी।

बहरहाल प्रदेश में सरकार जिसकी भी हो लेकिन मूलभूत समस्याओं में से एक है जल प्रदाय योजना और ऐसे मामले में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। जिससे इस तरह की मूलभूत और प्रमुख योजनाओं में लापरवाही ना हो। हालांकि अब देखना यह होगा कि सरकार ऐसे मामलों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई करेगी या अधिकारियों की ढर्राशाही जारी रहेगा।

 

 

 

Post Views: 987
Tags: # Chhattisgarh CM Vishnudev Say #Politics regarding #Raipur Skywalk plan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version