जानें आज देश में क्या है पेट्रोल डीजल का भाव
मिडिल ईस्ट में तानव के चलते पिछले लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढोतरी हो रही है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान दिया कि – पश्चिमी एशिया में सुलह के आसार हैं। उसके बाद क्रड ऑयल के दामों के गिरावट देखने को मिली। लेकिन भारत की ऑइल कंपनियों ने आज 13 जून को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया।
13 जन को चार बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में 107.77 रुपये है,
मुंबई में 111.21 रुपये और कोलकाता में 113.51 रुपये प्रति लीटर के दाम पर पेट्रोल मिल रहा है । ये दाम तेल कंपनियों से मिली जानकारी के मुताबिक दिए गए हैं।
वहीं पेट्रोल की बात करें तो पेट्रोल के दाम पिछले कुछ दिनों में पचास फीसदी तक मंहगे हुए हैं। आज
13 जून को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर,
कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये डीजल मिल रहा है।
मई महीने में चार बाद बढे दाम
मई महीने में भारत में पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बार दामों में बढोतरी की है। ये दाम पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से शुरू हुई। केवल दस दिनों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बाद दाम बढाए। पहली बार 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा हुआ उसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।
हांलाकि कल मिली सुलह के आसार के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आई लेकिन भारतीय तेल कंपनियों में दामों में किसी तरह की कमी नहीं की।





