यहां देखें जन्मतिथि और रोल नंबर से-TANCET Result-2023
25 मार्च को जिन को जिन उम्मीदवारों ने तमिलनाडु कॉमन एंट्रेस टेस्ट (TANCET)2023 दी थी उनके रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार बेहद सरल और आसान तरीके से अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हे अपनी जन्म तिथि और रोल नंबर को फीड करना होगा। अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाना होगा।
इस साल टेनसेट की परीक्षा में 24 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने एमबीए,एमसीए परीक्षा देने के लिए अपना पंजीयन कराया था। उम्मीदवार के लिए टेंसेट 2023 का स्कोरकार्ड 20 अप्रैल तक जारी किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जानने के लिए चरणबध्द तरीके से सीधे लिंक पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
रिजल्ट देखने का ये रहा आसान तरीका
अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tancet.annauniv.edu पर जाएं। इसके बाद होमपेज खुलेगा जहां आपको रिजल्ट का टैब मिलेगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद TANCET 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दें। जैसे मांगी गई जानकारी फिलअप कर सबमिट करेंगे वैसे ही आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। जिसे आप न केवल डाउनलोड कर सकते हैं बल्कि उसका सीधे प्रिंट भी ले सकते हैं।
एमबीए,एमसीए में प्रवेश के लिए देना होती है टेंसेट परीक्षा
जिन छात्रों को एमबीए और एमसीए में प्रवेश लेना होता है उन्हे टेंसेट की परीक्षा देना होती है। जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को देश के सर्वश्रेष्ट शैक्षिक संस्थानों एमबीए और एमसीए की पढ़ाई करने का मौका मिलता है।
यहां दिए जाते हैं प्रवेश
शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए उपरोक्त उपाधि के लिए विश्वविद्यालय विभागों, अन्ना विश्वविद्यालय के कॉलेजों, अन्नामलाई विश्वविद्यालय, सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों (इंजीनियरिंग, कला और विज्ञान कॉलेज) और तमिलनाडु में प्राइवेट कॉलेजों (इंजीनियरिंग, आर्ट्स और साइंस समेत स्टेंड अलोन कॉलेजों) में प्रवेश दिए जाते हैं।