Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा उपाध्‍यक्ष मंडावी का निधन

भानुप्रतापपुर से विधायक थे मनोज मंडावी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 16, 2022
in छत्तीसगढ, राजनीति
0
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा उपाध्‍यक्ष मंडावी का निधन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा उपाध्‍यक्ष मंडावी का निधन

भानुप्रतापपुर से विधायक थे मनोज मंडावी

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्‍यक्ष मनोज मंडावी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। धमतरी के निजी अस्‍पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर से विधायक थे। उनका जन्म 14 नवंबर 1964 को हुआ था। बता दें विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी का रविवार की सुबह धमतरी क्रिश्चियन अस्पताल बठैना में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बीते कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार की सुबह बठेना में भर्ती किया गया। जहां हार्ट अटैक से उकी सांस थम गई। मंडावी के निधन से छत्तीसगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें शुक्रवार को ही मनोज मंडावी अपने छोटे सुपुत्र अमन मंडावी के प्रथम जिला आगमन पर साथ में रैली में शामिल थे। ऐसे में उनके निधन की खबर सुनकर सभी स्तब्ध हैं। वे अपने क्षेत्र के सबसे दमदार कद्दावर और दबंग विधायक माने जाते थे। उनके निधन से कांग्रेस को बड़ी क्षति हुई हे। जिसे कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता नेता पूरी नहीं कर सकता और यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही बड़ा झटका है।

मनोज मंडावी तीसरी बार भानुप्रतापपुर से विधायक चुने गए थे। बता दें मंडावी मध्‍य प्रदेश छत्‍तीसगढ़  विभाजन के समय भी विधायक थे और विभाजन के बाद अजीत जोगी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय मनोज मंडावी कद्दावर आदिवासी नेता के तौर पर जाने जाते थे। 2003 में उन्हें भाजपा के देवलाल दुग्गा ने चुनाव में हराया था। 2008 में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था। जिसके बाद मनोज मंडावी निर्दलीय मैदान में उतरे थे। 2013 में कांग्रेस ने फिर से मनोज मंडावी को टिकट दिया और मनोज मंडावी ने भानूप्रतापपुर से जीत दर्ज की थी। 2018 में मंडावी ने फिर से इसी सीट पर जीत दर्ज की। मंडावी भूपेश बघेल कैबिनेट में मंत्री पद के भी बड़े दावेदार थेए लेकिन नए समीकरणों के तहत वे मंत्री बनने से वंचित रह गए थे। बता बता दें मनोज मंडावी कांग्रेस के एसटी सेल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

मनोज मंडावी का जन्‍म 14 नवंबर 1964 को हुआ था।

पहली बार 1998 में मध्‍य प्रदेश विधानसभा से सदस्‍य निर्वाचित हुए थे।

राजनीति में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने कई जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

1998.2000    सदस्य एससीएस परिवहन, आदिवासी मंत्रणा समिति मध्यप्रदेश शासन

2000  राज्यमंत्री गृहए,जेल, परिवहन, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, विधि विधायी, आवास, विमानन

2013        द्वितीय बार छग विधान सभा के सदस्य निर्वाचित

2014.2015          सदस्य, विशेषाधिकार समिति, छग विधान सभा

2015.2016          सदस्य, गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों तथा संकल्पों संबंधी समिति, छग विधान सभा

2017.2018          सदस्य, प्रत्यायुक्त विधान समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, छग विधान

2018         तृतीय बार छग विधान सभा के सदस्य निर्वाचित

2018.2019          सदस्य, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, पटल पर रखे गये पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति, छग विधान सभा

2019.2020          सभापति, प्राक्कलन समिति, छग विधान सभा

2019 से            उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधान सभा

2020.21            विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्य मंत्रणा समिति, छत्तीसगढ़ विधान सभा

Post Views: 304
Tags: Aman MandaviBhanupratappurbreathed his lastChristian Hospital BathinaCongress MLA Manoj MandaviDeputy Speaker of Chhattisgarh Legislative AssemblyDeputy Speaker of the Assembly Manoj MandaviDhamtaridieddied of heart attackgreat loss to Congressheart attackManoj MandaviMLAMLA from Bhanupratappurpassed awayprivate hospitalSundaywave of mourning in Chhattisgarh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version