चंद्रयान-3 ने भेजी चंद्रमा की तस्वीर,इसरो ने जारी किया ये वीडियो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने चंद्रयान-3 से ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें साझा की हैं। चंद्रयान अंतरिक्ष यान ने 5 अगस्त को ये तस्वीरें लीं। जिन्हें रविवार रात चंद्रयान-3 मिशन’ ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। इसरो ने 45 सेकंड का वीडियो जारी करते हुए लिखा 5 अगस्त को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान से चंद्रमा की कक्षा में जाते समय चंद्रमा देखा गया।

वीडियो में चांद की सतह पर नीले, हरे रंग के कई गड्ढे नजर आ रहे हैं। इस बीच रविवार देर रात चंद्रयान 3 ने चंद्रमा का सफलतापूर्वक चक्कर लगाते हुए अपनी कक्षा बदल ली। इसरो ने रविवार को चंद्रयान-3 की कक्षा बदलने से कुछ घंटे पहले ली गई चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब चंद्रयान 3 चंद्रमा के करीब है। यह चंद्रमा की उस कक्षा में है, जो पृथ्वी के इस उपग्रह की सतह से सबसे नजदीक होने पर 170 किलोमीटर और सबसे दूर होने पर 4313 किलोमीटर होगी।

रात को घटाई चंद्रयान-3 की ऑर्बिट

बता दें 22 दिनी सफर के बाद चंद्रयान 3 ने शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसरो ने रविवार 6 अगस्त की रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई थी। यानी कि अब चंद्रमा के 170 किलोमीटर x 4313 किमी की ऑर्बिट में है। बतादें चंद्रयान ऐसी अंडार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 किमी तो सबसे ज्यादा दूरी 4313 किमी है। ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर भी किए गए, इसरो ने अपनी ओर से जानकारी दी। जिसमें बताया गया है कि अब कक्षा को कम करने का ये अगला ऑपरेशन 9 अगस्त की आधी रात 1 से 2 बजे के बीच किया जाएगा।

Exit mobile version