भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा न्यूजीलैंड ने अब तक कोई भी आईसीसी सफेद गेंद टूर्नामेंट नहीं जीता है अब एक बार फिर उनके पास मौका है। हालांकि, पिछले हफ्ते ही भारत ने न्यूजीलैंड को 205 रनों पर ढेर कर 249 रन के लक्ष्य भारत ने बचा लिया था

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। 25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में न्यूजीलैंड ने ही भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया है। टीम भारत को 2019 वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी हरा चुकी है। न्यूजीलैंड ने अब तक कोई भी आईसीसी सफेद गेंद टूर्नामेंट नहीं जीता है। 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप World Cup में वह फाइनल तक पहुंचे, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सके। अब एक बार फिर उनके पास मौका है। हालांकि, पिछले हफ्ते ही भारत ने न्यूजीलैंड को 205 रनों पर ढेर कर 249 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार इन दोनों टीमों के बीच व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट का फाइनल 2000 में नैरोबी में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी में खेला गया था। उस मौके पर न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर अपना पहला आईसीसी खिताब जीता था।

Exit mobile version