चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। ये टूर्नामेंट 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाना है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के विरुद्ध खेलेगी। भारत इस टूर्नामेंट में ग्रुप A का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी शामिल है। हालांकि अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में कौन कौन से खिलाड़ियों को जगह मिलेगी इसपर से अभी तक पर्दा नहीं उठा है केवल क्यास ही लगाए जा रहे। भारतीय खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म को देखते हुए कुछ इस प्रकार टीम की घोषणा की जा सकती है और ये नाम टीम में अपनी जगह बना सकते है। ओपनिंग बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी देखने को मिल सकती है। नंबर 3 पर टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और नंबर 4 पर श्रेयस आइयर को जगह मिल सकती है। मिडिल आर्डर की बात करे तो नंबर 5 और 6 पर विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और आल राउंडर हार्दिक पांडेय टीम का हिस्सा बन सकते है। वही नंबर 7 पर एक और अनुभवी स्पिन आल राउंडर रविंद्र जडेजा होंगे। नंबर 8 पर भारतीय टीम स्पिनर कुलदीप यादव के साथ जा सकती है। अंतिम 3 खिलाडी तेज गेंबाज हो सकते है। जिनमे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के अलावा मोहम्मद सिराज या अर्शदीप में से कोई एक शामिल होगा। रिपोर्ट्स के मुताबलिक 22 जनवरी से पहले भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ये खिलाड़ी होंगे Playing-11 का हिस्सा..
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ये खिलाड़ी होंगे Playing-11 का हिस्सा..
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार
- Tags: #ICCC Champions Trophy 2025
Related Content
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग
By
DigitalDesk
October 20, 2026
ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम
By
DigitalDesk
October 20, 2026
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार
By
DigitalDesk
October 20, 2026
Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट
By
DigitalDesk
October 20, 2026