Tuesday, August 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

CGTN सर्वेक्षण: "चीनी शीतलता" ने गर्मियों की वैश्विक उपभोग रूपरेखा को नया रूप दिया

DigitalDesk by DigitalDesk
August 3, 2026
in मुख्य समाचार
0
CGTN Survey Chinese Cool reshapes global summer consumption patterns
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

CGTN सर्वेक्षण: "चीनी शीतलता" ने गर्मियों की वैश्विक उपभोग रूपरेखा को नया रूप दिया
विदेशी पर्यटकों की चीनी शहरों में बढ़ती दिलचस्पी, सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहा "चाइना
ट्रैवल" ट्रेंड और चीन में बने गर्मी से राहत देने वाले उपकरणों की विदेशी बाजारों में बढ़ती मांग ने इस
गर्मी में चीन की उपभोग अर्थव्यवस्था को वैश्विक चर्चा का विषय बना दिया है।
चाइना मीडिया ग्रुप के अधीनस्थ चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (CGTN) के एक वैश्विक सर्वेक्षण
के अनुसार, 86.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन की गर्मियों की अर्थव्यवस्था केवल
घरेलू बाजार में मौसमी बदलाव नहीं है, बल्कि यह चीन के विशाल बाजार की वैश्विक अर्थव्यवस्था को
मजबूती देने की क्षमता को भी दर्शाती है।
इस साल की शुरुआत से ही चीन ने वीज़ा मुक्त देशों की संख्या बढ़ाने, ट्रांजिट वीज़ा मुक्त नीति को
बेहतर बनाने और प्रस्थान कर वापसी सेवाओं को आसान बनाने जैसे कई कदम उठाए हैं। इन प्रयासों
का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को चीन में अधिक सुविधाजनक यात्रा और बेहतर उपभोग अनुभव
उपलब्ध कराना है। सर्वेक्षण में 74.1 प्रतिशत लोगों ने इस गर्मी में चीन की यात्रा करने की इच्छा
जताई।
एक CGTN नेटिज़न ने कहा, "चीन न केवल अपने विकास के अवसरों को दुनिया के साथ साझा कर
रहा है, बल्कि लोगों को वहां जाकर उसकी विकास उपलब्धियों को करीब से देखने का मौका भी दे रहा
है। ये अनुभव अन्य देशों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। नई वीज़ा नीतियां निश्चित रूप से अधिक
पर्यटकों को चीन की यात्रा के लिए आकर्षित कर रही हैं।"
चीन के लगातार बढ़ते खुलेपन के चलते "बिना किसी योजना के चीन यात्रा" यानी अचानक चीन घूमने
का चलन भी विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। इससे होटल, खानपान, परिवहन और
खरीदारी जैसे क्षेत्रों में उपभोग को बढ़ावा मिला है। साथ ही, दुनिया को चीन को करीब से समझने और
उसके विकास को प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर भी मिला है। सर्वेक्षण में 89.5 प्रतिशत उत्तरदाताओं
ने माना कि चीन खुले रुख के साथ अपने विकास के लाभ दुनिया के साथ साझा कर रहा है। वहीं, 95.8
प्रतिशत लोगों का कहना है कि चीन तेजी से "विश्व कारखाना" से "विश्व बाजार" की ओर बढ़ रहा है,
जिससे वैश्विक उपभोग को नई गति मिल रही है।
वहीं, एयर कंडीशनर, पंखे, आइस मेकर और सनस्क्रीन जैसे गर्मी से राहत देने वाले चीनी उत्पाद इस
गर्मी में विदेशी बाजारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। कई उत्पादों के ऑर्डर में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई
है और कुछ जगहों पर मांग इतनी अधिक है कि आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है। चीनी कंपनियां अपनी
मजबूत आपूर्ति श्रृंखला, बेहतर उत्पाद गुणवत्ता और बाजार की जरूरतों को तेजी से समझने की क्षमता

के जरिए वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति मजबूत कर रही हैं।
सर्वेक्षण के अनुसार, 80.1 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि चीन की मजबूत औद्योगिक
व्यवस्था और लचीली आपूर्ति श्रृंखला के कारण चीनी कंपनियां वैश्विक जलवायु और उपभोग संबंधी
जरूरतों को जल्दी पहचानकर बाजार के अनुसार उत्पाद तैयार कर सकती हैं। वहीं, 91.2 प्रतिशत
लोगों का मानना है कि चीन अपने बड़े उपभोक्ता बाजार और विविध उपयोग के अवसरों के कारण नई
वैश्विक तकनीकों और उत्पादों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षण और विकास का केंद्र बन रहा है।
इसके अलावा, 88.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि चीन की गर्मियों की अर्थव्यवस्था ने न केवल
घरेलू उपभोग को गति दी है, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और विश्व अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा और
स्थिरता भी जोड़ी है।
बता दें कि यह सर्वेक्षण CGTN के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी और रूसी भाषा प्लेटफार्मों पर जारी
किया गया था। इसमें 24 घंटे के भीतर कुल 4,524 नेटिज़न्स ने हिस्सा लिया और अपने विचार साझा
किए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

China central bank to adopt an appropriately loose monetary policy

चीन केंद्रीय बैंक उचित रूप से ढीली मौद्रिक नीति अपनाएगा…दूसरी छमाही के लिए कार्य सम्मेलन आयोजित

August 3, 2026
छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 21 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

छिंगहाई-शीत्सांग रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 21 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

August 3, 2026
Tags: #CGTN Survey Chinese Cool reshapes global summer consumption patterns
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version