नई दिल्ली. दुनिया के कई देशों में कोरोना एक बार फिर कहर बरपा रहा है, खासकर चीन में यह अपना रौद्र रूप धारण कर चुका है। भारत ने इससे निपटने के लिए अभी से पूरी सख्ती बरतने और सभी कोविड नियमों का पालन कराने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भारत सरकार कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। बुधवार यानी 21 सितंबर को दोपहर दो बजे देशभर में कोरोना टीकाकरण के अभियान को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में बड़ी बैठक होने जा रही है। इसकी सदारत नीति आय़ोग के सदस्य ए के पॉल करेंगे।
- चीन में कोरोना से हालात बेकाबू हुए
- भारत सरकार एक्टिव मोड में
- स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा राहुल को पत्र
क्या खत्म होगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा
चीन में कोरोना कहर को देखते हुए भारत में केंद्र सरकार ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है। पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्र लिखकर राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने या फिर भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने को कहा है।
पत्र के मुताबिक, अगर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है तो पब्लिक इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देश हित में स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।