केन्द्र से मिली एमपी को ये बड़ी सौगात…4303 करोड़ की इन सड़क परियोजनों से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर

big gift to Madhya Pradesh Union Road Transport Minister Nitin Gadkari

केन्द्र से मिली एमपी को ये बड़ी सौगात…4303 करोड़ की इन सड़क परियोजनों से बदलेगी मध्यप्रदेश की तस्वीर

केन्द्र की मोदी सरकार ने मध्य प्रदेश को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में 4303 करोड़ की चार सड़क बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है। केन्द्र सरकार से मिले इन प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश में करीब 102 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछेगा। इससे राजधानी भोपाल की नहीं सीहोर, मुरैना, ग्वालियर और विदिशा जिले को लाभ मिलेगा। इन सड़क परियोजनाओं के तहत भोपाल से कानपुर कॉरिडोर में विदिशा और सागर की सड़कों का निर्माण तो वहीं भोपाल के संदलपुर नसरूल्लागंज बाईपास का निर्माण किया जाएगा।

चार बड़ी परियोजनाओं से मिलेगा फायदा

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में जानकारी दी है कि भोपाल जिले में संदलपुर से नसरूल्लागंज बाईपास तक नेशनल हाईवे 146 बी के 43.200 किलोमीटर लंबाई के सेक्शन को फोरलेन बनाने के लिए करीब 1535.66 करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे। जिसकी स्वीकृति दे दी गई है।
इस खंड के बनने से नेशनल हाईवे 46, नेशनल हाईवे 47 और नेशनल हाईवे 45 इन तीनों राजमार्गों की कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी। वहीं ट्रैफिक का दबाव बेहतर होगा। इस खंड को पेव्ड शोल्डर सहित फोर लेन तक चौड़ा किया जाएगा। इस खंड के बनने से ट्रैफिक सुगम होगा वहीं माल ढुलाई भी बेहतर होगी। यात्रा के समय में बचत होगी।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित पश्चिमी हिस्से के 28 किमी लंबे एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन का बाईपास तैयार किया जाएगा। इसके लिए करीब 1347.6 करोड़ खर्च किये जाएंगे, जिसे राशि के साथ परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है। यह परियोजना ग्वालियर ही नहीं मुरैना जिले और इस बीच पड़ने वाले दूसरे ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों को भी जोड़ेगी। इस प्रोजेक्ट के बनने से सफर का समय कम होगा। साथ ही ट्रैफिक और माल ढुलाई की स्थिति में भी सुधार होगा।

केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने अपने ट्विट में जानकारी दी कि मध्य प्रदेश के विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक नेशनल 146 के 10.079 किमी हिस्से को फोरलेन का बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 731.36 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। यह परियोजना भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के अंतर्गत बनाई जा रही है। इस परियोजना के तहत राहतगढ़ शहर को बाईपास कर ट्रैफिक को सुगम किया जाएगा। इससे नेशनल हाईवे 44 और नेशनल हाईवे 346 को कनेक्टिविटी मिलेगी।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे 146 पर करीब 20.193 किमी लंबे बाईपास को मंजूरी प्रदान की गई है। यह बाईपास नेशनल हाईवे 146 पर लहदरा गांव जंक्शन से नेशनल हाईवे 44 पर बेरखेड़ी गुरू गांव जंक्शन तक ग्रानफील्ड फोरलेन का निर्मित किया जाएगा। इसके लिए करीब 688.31 करोड़ रुपए की राशि की मंजूर की गई है। इसके बनने के बाद नेशनल हाईवे 146 को शहरी बस्तियों और अत्यधिक भीड़भाड वाले क्षेत्रों से नहीं गुजरना होगा। इससे शहर में ट्रेफिक जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

Exit mobile version