सीमा पर सीजफायर…अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की मध्यस्थता…भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर…!

सीमा पर सीजफायर…अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की मध्यस्थता…भारत न अपनी शर्तों पर किया सीजफायर…!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान ने तुरंत प्रभाव से संघर्ष विराम सीज़फायर पर सहमति अपनी बना ली है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दी है। बता दें पिछले दो से तीन में दिन में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था।

भारत-पाकिस्तान में सीजफायर लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कराई मध्यस्थता
ट्रंप ने दोनों देशों को दी बधाई
10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर लागू
भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
‘भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायर’
भारत-पाकिस्तान में सीजफायर लागू
सैन्य कार्रवाई रोकने पर हुई बात
विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बयान
दोनों देश गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद
सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को करेंगे बात
विदेश सचिव विक्रम मिस्री का बयान
दोनों देश गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करेंगे
सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को करेंगे बात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ पर यह जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया है कि दोनों ही देश तनाव खत्म करने के लिए रजामंद हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता में रात भर लंबी बातचीत चली, इसके बाद उन्हें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आखिरकार भारत और पाकिस्तान पूरी तरह से और तत्काल युद्धविराम को लेकर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने कहा भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों को महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए वे बधाई देते हैं।

भारत ने अपनी शर्तों पर दी सहमती
वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जारी एक बयान में बताया कि भारत ने अपनी शर्तों पर इस सीजफायर के लिए सहमति दी है।

 

 

Exit mobile version