CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: कैसे करें पूरी तैयारी….आज की मेहनत ही तय करेगी कल की सफलता… तनाव से मुक्ति के लिए अभिभावक करें ये काम

CBSE Board Exams 2026 How to Prepare Completely

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: कैसे करें पूरी तैयारी

CBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र के शैक्षणिक जीवन का सबसे अहम पड़ाव होती है। इस परीक्षा के नतीजे न सिर्फ आगे की पढ़ाई, बल्कि करियर की दिशा भी तय करते हैं। इस साल सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 10th और 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। ऐसे में जब बोर्ड परीक्षा में कुछ ही दिन का समय बचता है, तो ज्यादातर छात्र घबराहट, तनाव और असमंजस में आ जाते हैं। मन में कई सवाल घूमते हैं—क्या पूरा सिलेबस हो पाएगा, क्या याद किया हुआ भूल न जाएं, और क्या इतने कम समय में अच्छे अंक लाना संभव है?

सच्चाई यह है कि दो महीने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त हैं, बस जरूरत है सही रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास की। कक्षा 12 की परीक्षा यह नहीं परखती कि आप कितना जानते हैं, बल्कि यह देखती है कि आप सीखी हुई जानकारी को कितनी समझदारी से लागू कर पाते हैं।
अगर आपने सालभर भले ही औसत पढ़ाई की हो, लेकिन आपकी बुनियाद मजबूत है। अब जरूरत है दोहराव (Revision), अभ्यास (Practice) और सही टाइम मैनेजमेंट की। इन बचे हुए दिनों आप—

पूरे सिलेबस का रिवीजन

सैंपल पेपर और पुराने प्रश्नपत्र

मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट

कमजोर अध्यायों की अंतिम तैयारी

आसानी से कर सकते हैं।

सबसे पहले समझें CBSE परीक्षा पैटर्न

CBSE कक्षा 12 की परीक्षा में आमतौर पर 80 अंक थ्योरी और 20 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं। विज्ञान और कॉमर्स विषयों में प्रैक्टिकल का महत्व ज्यादा होता है, जबकि गणित और अंग्रेजी पूरी तरह थ्योरी आधारित होते हैं। परीक्षा पैटर्न और अंक वितरण समझने से यह स्पष्ट हो जाता है कि किन अध्यायों से ज्यादा प्रश्न आते हैं। उसी आधार पर रिवीजन की प्राथमिकता तय करनी चाहिए।

दो चरणों में  करें परीक्षा की तैयारी

चरण 1: पहले पूरा सिलेबस रिवीजन
चरण 2: अभ्यास, मॉक टेस्ट और फाइनल रिवीजन
चरण 1: सिलेबस का पूरा रिवीजन

हर विषय को एक बार अच्छे से दोहराना

महत्वपूर्ण अध्याय पहले पढ़ें
CBSE सैंपल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र देखकर हाई-वेटेज टॉपिक्स पहचानें।

दैनिक लक्ष्य तय करें
हर दिन के लिए स्पष्ट टारगेट रखें, जैसे—एक अध्याय + उससे जुड़े सवाल।

NCERT पर पूरा भरोसा रखें
CBSE परीक्षा में NCERT ही सबसे महत्वपूर्ण है। लाइन-दर-लाइन रिवीजन करें।

शॉर्ट नोट्स बनाएं
फॉर्मूले, परिभाषाएं, रिएक्शन और की-वर्ड्स के छोटे नोट्स बनाएं।

कमजोर विषयों पर ज्यादा ध्यान दें
जो विषय या अध्याय कठिन लगते हैं, उन्हें बार-बार दोहराएं।

चरण 2: अभ्यास और अंतिम तैयारी 

दूसरे महीने में पढ़ाई से ज्यादा अभ्यास जरूरी है।

सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट हल करें
हर दिन एक पेपर परीक्षा जैसे माहौल में हल करें और बाद में गलतियों का विश्लेषण करें।

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र जरूर करें
अक्सर बोर्ड परीक्षा में पुराने प्रश्न दोहराए जाते हैं।

प्रेजेंटेशन पर ध्यान दें
साफ-सुथरी लिखावट, स्टेप-वाइज उत्तर, डायग्राम और हेडिंग्स बहुत मायने रखती हैं।

नया कुछ न पढ़ें
अब सिर्फ वही दोहराएं जो पढ़ चुके हैं।

विषयवार तैयारी के टिप्स
साइंस स्ट्रीम

फिजिक्स: फॉर्मूले, न्यूमेरिकल और डेरिवेशन

केमिस्ट्री: रिएक्शन, NCERT सवाल

मैथ्स: रोज प्रैक्टिस, इंटीग्रेशन-डिफरेंशिएशन

बायोलॉजी: डायग्राम और टर्मिनोलॉजी

कॉमर्स स्ट्रीम

अकाउंटेंसी: नियमित प्रैक्टिस जरूरी

बिजनेस स्टडीज: परिभाषाएं और केस स्टडी

इकोनॉमिक्स: ग्राफ और कॉन्सेप्ट क्लियर रखें

ह्यूमैनिटीज

कॉन्सेप्ट क्लैरिटी

छोटे नोट्स

उत्तर को इंट्रो-बॉडी-कन्क्लूजन में लिखना सीखें

एक आदर्श दैनिक रूटीन

सुबह (6–9): कठिन विषय

दोपहर (10–1): थ्योरी विषय

शाम (5–8): रिवीजन

रात (9–10): हल्का अध्ययन

मोटिवेटेड कैसे रहें?

दूसरों से तुलना न करें

छोटे ब्रेक लें

अच्छी नींद और भोजन लें

मोबाइल से दूरी बनाएं

लक्ष्य पूरा होने पर खुद को इनाम दें

मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी

परीक्षा के दौरान तनाव स्वाभाविक है, लेकिन मानसिक शांति सबसे जरूरी है। जरूरत हो तो माता-पिता, शिक्षक या काउंसलर से बात करें। मदद मांगना कमजोरी नहीं, समझदारी है।

सही मार्गदर्शन क्यों जरूरी है?

एक अच्छा मेंटर पढ़ाई की योजना, करियर विकल्प और मानसिक दबाव से निपटने में मदद करता है। सही समय पर सही मार्गदर्शन छात्र के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है। CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में कुछ दिन बाकी हैं—और यह समय पर्याप्त है। सही योजना, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आप बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। आज की मेहनत ही कल की सफलता तय करेगी।

तनाव से मुक्ति के लिए अभिभावक करें ये काम

परीक्षा के समय अभिभावकों को भी सावधानी से अपने बच्चों की देखभाल करना होगी। उन्हें परीक्षा से पहले मानसिक तौर पर तैयार करें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि बच्चों पर परीक्षा के लिए दबाव न बने। उन्हें स्नेह से परीक्षा के लिए तैयार करें। अभिभावक इस दौरान अपने बच्चों की सभी गतिविधियों पर फोकस रखें और समय पर सोने साथ समय पर उठने ध्यान रखें।

Exit mobile version