Monday, October 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

सिसोदिया पर सीबीआई का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी

सिसोदिया पर सीबीआई का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
सिसोदिया पर सीबीआई का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लुकआउट नोटिस जारी 

दिल्ली की केजरीवाल सरकार और आबकारी घोटाला दोनों ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीओआई की ओर से दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ अब सर्कुलर नोटिस जारी कर दिया गया है। सर्कुलर नोटिस जारी होने के बाद सिसोदिया देश से बाहर  नहीं जा सकते हैं। ये  नोटिस सीबीआई की ओर से  जारी किया गया है। बता कि कथित आबकारी घोटाले से जुड़े दूसरे आरोपियों के खिलाफ भी  लुकआउट नोटिस पहले ही जारी कर दिया गया है। जिससे घोटाले से जुड़ा कोई भी व्यक्ति देश से बाहर ना जाने पाए। इस तरह डिप्टी सीएम सिसोदिया समेत 13 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है।

Related posts

Questions raised over Election Commission reforms the guardian of democracy faces a test of its credibility

चुनाव आयोग के सुधारों पर सवाल, साख की कसौटी पर लोकतंत्र का पहरेदार!

October 19, 2026
Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 BJP gears up for a hat trick in Dadri Will the SP fail to open its account once again in 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: दादरी में BJP की हैट्रिक की तैयारी! क्या 2027 में भी नहीं खुलेगा सपा का खाता?

October 19, 2026

मनीष ने पीएम मोदी पर किया हमला

लुकआउट नोटिस जारी होने से ठीक पहले मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया।  जिसमें उन्होंने पीएम नरेन्द्र  मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी सीबीआई छापेमारी को लेकर तत्कालीन यूपीए सरकार को घेरते दिख रहे हैं। वे कह रहे हैं कि सीबीआई छापेमारी गुजरात को बदनाम करने के लिए की जा रही है। सरकार एजेंसी का इस्तेमाल कर रही है। इसे शेयर करते हुए सिसोदिया ने लिखा  माना कि धीरे धीरे तो, मौसम भी बदलते रहते हैं। आपकी रफ़्तार से तोए हवाएं भी हैरान हैं साहब।

सिसोदिया के घर 14 घंटे रहा सीबीआई का डेरा

बता दें 20 अगस्त की सुबह सीबीआई की एक टीम ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की थी।  छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली। इस दौरान सीबीआई सिसोदिया के घर पर डेरा जमाए रही।  सीबीआई की ओर से बताया जाता है कि आबकारी नीति मामले को लेकर सिसोदिया और बाकी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसके तहत ये छापेमारी की गई। हालांकि छापेमारी के बाद क्या निकला। इसका खुलासा सीबीआई की ओर से नहीं किया गया। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी की ओर से  तंज भी कसा जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी छापेमारी के बाद भी सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लगा।

सीबीआई अब बिना पिंजरे का तोता!

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भी सीबीआई पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सीबीआई कभी पिंजरे में बंद होता हुआ करती थी। अब बिना पिंजरे की तोता है। अब इसके फर भगवा हैं और पंख ईडी है। जो इसके मालिक कहते हैं वही करती है। कपिल सिब्बल ने उिप्टी सीएम सिसोदिया के आवास पर छापे को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। इससे पहले भी उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हुई कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

2013 में HC ने की तोता वाली टिप्पणी

दरअसल 2013 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने  सीबीआई को तोता बताने वाली टिप्पणी की थी। तब कोयला आवंटन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। तब जस्टिस आरएम लोढ़ा ने पिंजरे के तोते की बात कही थी। उन्होंने साथ ही सवाल भी दागा था कि पिंजरे में बंद तोते को रिहा करने में कितना समय लगेगा।

कब किया जाता है लुक आउट सर्कुलर

दिल्ली के डिप्टी सीउएम मनीष सिसोदिया के के खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। जानते हैं क्या होता है लुक आउट नोटिसए क्या है इसका मतलब और अब क्या हो सकती है। दरअसल सीआई ने आबकारी घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि लुक आउट सर्कुलर तब जारी किया जाता हैए जब आरोपी की विदेश यात्रा पर रोक लगानी हो। यानी कि अब मनीष सिसोदिया के देश छोड़ने पर रोक लग गई है। लुकआउट सर्कुलर  को लुकआउट नोटिस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सर्कुलर है जो अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किया जाता है कि आपराधिक मामले में नामित व्यक्ति देश से भाग न जाए। इस नोटिस के जारी होने के बाद अपराधी के देश छोड़कर जाने पर पाबंदी लग जाती है।

किस तरह की हो सकती है कार्रवाई

लुक आउट सर्कुलर यानी एलओसी के तहत कई तरह की कार्रवाई हो सकती है। सरकार को यह सूचित किया जा सकता है कि किस व्यक्ति के खिलाफ एलओसी जारी किया गया है। कौन देश छोड़कर जा रहा है।अधिकारी उनके यात्रा दस्तावेजों को जब्त करने और एजेंसी को भेजने का कार्य भी कर सकते हैं। दोषी व्यक्ति के देश में प्रवेश करने के समय भी जांच एजेंसियों को सूचित करना आदि ।

लुकआउट नोटिस कौन जारी कर सकता है

लुकनोटिस जारी करने का अधिकार कई तरह के अधिकारियों और एजेंसीज को होता है। यह जरूर तय है कि इसे जारी करने वाला अधिकार डिप्टी सेक्रेटरी के रैंक से नीचे नहीं होना चाहिए। जांच और सुरक्षा एजेंसियों के विभिन्न पदाधिकारियों के पास लुकआउट नोटिस जारी करने का अधिकार होता है। डीएम, पुलिस सुप्रीटेंडेंट और इंटरपोल ऑफिसर भी  लुकआउट नोटिस जारी कर सकते हैं।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version