10 लाख से कम में मिल रही हैं ये Top 5 कारें – फीचर्स दमदार, माइलेज भी लाजवाब

अगर आप कम बजट में शानदार फीचर्स और बढ़िया माइलेज वाली कार खरीदना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए एकदम सही है। GST में कमी के बाद कारों की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे 10 लाख की रेंज में कई प्रीमियम फीचर्स वाली गाड़ियां आसानी से खरीदी जा सकती हैं। आइए जानते हैं इस बजट में मिलने वाली 5 बेहतरीन कारों के बारे में।

Hyundai Venue – प्रीमियम फीचर्स वाली पावरफुल SUV

Hyundai Venue अपनी दमदार लुक और हाई-टेक फीचर्स की वजह से लोगों की पसंद बनी हुई है। 17.9 kmpl से 20.99 kmpl तक का माइलेज इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है। कार में दो 12.3-इंच की कर्व्ड डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। 10 लाख में इसके बेस और मिड-ट्रिम आसानी से मिल जाते हैं।

Kia Sonet – दमदार माइलेज के साथ एडवांस सेफ्टी

7.30 लाख रुपए से शुरू होने वाली Kia Sonet लेवल-1 ADAS, 360° कैमरा, स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और Bose 7-स्पीकर सिस्टम जैसे फीचर्स देती है। माइलेज 18.4kmpl से 24.1kmpl तक जाता है, जो इसे इस बजट की टॉप SUVs में शामिल करता है।

Tata Tiago – मजबूत बिल्ड और हाई माइलेज वाली हैचबैक

4.99 लाख रुपए से शुरू होने वाली Tiago अपनी मजबूत बनावट और 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के कारण फैमिली कार के रूप में बेहद लोकप्रिय है। इसमें डुअल एयरबैग, ESP, रियर कैमरा और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पेट्रोल में यह 19 kmpl और CNG में 26.49 km/kg तक का माइलेज देती है।

Hyundai Exter – बजट में मिलने वाली माइक्रो SUV

Hyundai Exter की कीमत 5.68 लाख रुपए से शुरू होती है। SUV लुक, सनरूफ, 8-इंच स्क्रीन और 26 सेफ्टी फीचर्स इस गाड़ी को युवा खरीदारों की पसंद बनाते हैं। माइलेज 19.4 kmpl से 27.1 km/kg तक मिलता है, जिससे यह अपने बजट में एक शानदार विकल्प बन जाती है।

 

 

Exit mobile version