करियर राशिफल : सोमवार 22 सितंबर 2025 भद्र योग और भोलेनाथ की कृपा से 5 राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ

Know-what-today-horoscope-says

करियर राशिफल : सोमवार 22 सितंबर 2025
भद्र योग और भोलेनाथ की कृपा से 5 राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ

22 सितंबर 2025, सोमवार के दिन भद्र योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में भद्र योग को उन्नति और सफलता का कारक माना गया है। इस दिन भगवान शिव की कृपा से वृषभ, सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ, नई डील, और धनवृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं अन्य राशियों को भी मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आज सोमवार का दिन भद्र योग और शिव कृपा से कई राशियों के लिए शुभ है। खासकर वृषभ, सिंह, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन करियर और व्यवसायिक दृष्टि से सोने पर सुहागा साबित होगा। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का करियर और मनी राशिफल—

मेष राशि करियर राशिफल : व्यापार में सफलता मिलेगी
आज व्यापार के क्षेत्र में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्रा आपको महत्वपूर्ण जानकारी दिला सकती है, जो भविष्य में लाभकारी होगी।

वृषभ राशि करियर राशिफल : मिलेगा शुभ समाचार
लंबे समय से जिस सूचना या परिणाम का इंतजार कर रहे थे, वह आज मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा। कारोबार में स्थिरता और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि करियर राशिफल : आर्थिक मामलों में रहें सतर्क
खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य सुगमता से होंगे, लेकिन प्रॉपर्टी या किसी बड़े सौदे में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। निवेश करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

कर्क राशि करियर राशिफल : पराक्रम में होगी वृद्धि
व्यापार में प्रगति से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी आपकी सफलता देखकर प्रभावित होंगे। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं।

सिंह राशि करियर राशिफल : भाग्य का मिलेगा सहयोग
आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्रों से मुलाकात आपके करियर में नई दिशा दे सकती है।

कन्या राशि करियर राशिफल : काम का रहेगा भार
कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आपको अपने टीम और जूनियर्स से सहयोग मिलेगा। आपकी वाणी और व्यवहार सहयोगियों का दिल जीतेंगे। धीरे-धीरे सभी समस्याएं हल होंगी।

तुला राशि करियर राशिफल : मुश्किलों का करेंगे सामना
यह दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। निजी और पेशेवर जीवन को अलग रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखें।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल : राजनीतिक क्षेत्र में लाभ
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए अधिक समय देना होगा।

धनु राशि करियर राशिफल : प्रोजेक्ट में मिलेगी सफलता
आपके अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होंगे। विरोधी परास्त होंगे। हालांकि आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। धन लेन-देन के समय सतर्क रहें और यात्राओं के दौरान भी सुरक्षा का ध्यान रखें।

मकर राशि करियर राशिफल : अचानक धन लाभ के योग
पुरानी महिला मित्र या सहयोगी से आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। अचानक सम्मान और आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। रोजगार की दिशा में अच्छे अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि करियर राशिफल : आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
दिन शुभ रहेगा और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। धन की आवक से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी फायदेमंद रहेगी।

मीन राशि करियर राशिफल : उच्च अधिकारियों से मिलेगी प्रशंसा
कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। वरिष्ठ और पिता का सहयोग मिलेगा। मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से समर्थन मिलेगा, लेकिन थकान से बचने के लिए विश्राम भी जरूरी है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version