करियर राशिफल, 22 अगस्त 2025 मिथुन, कन्या सहित इन 5 राशियों को आज मिलेगा दोगुना लाभ
आज 22 अगस्त 2025 के दिन गोरी योग का शुभ संयोग बना है। माना जाता है कि यह योग नौकरी और कारोबार में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। भगवान श्री विष्णु की कृपा से कई राशि के जातकों को पद के साथ ही प्रतिष्ठा, सम्मान और आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। इस दिन कार्यक्षेत्र में बाधाएँ दूर होंगी, रुके हुए काम पूरे होंगे और सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का करियर और आर्थिक राशिफल—
मेष — विवादों से रहें दूर
आज कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। आपको शांत रहकर स्थिति का सामना करना होगा। किसी भी विवाद में न पड़ें। राजनीति या सरकारी कामकाज में सहयोग मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग को किए गए प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
वृषभ — धन और पद में होगी वृद्धि
आज दिन नौकरी और व्यापार दोनों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ होगा और धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का समाचार मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
मिथुन—- धन में होगी वृद्धि, मन रहेगा प्रसन्न
गोरी योग में भगवान विष्णु की विशेष कृपा आप पर रहेगी। आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए काम पूरे होंगे। पराक्रम बढ़ेगा और सम्मान मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। लेकिन फिजूलखर्ची से बचें और मूल्यवान वस्तुओं को संभालकर रखें।
कर्क ——-सोच-समझकर लेने होंगे फैसले
किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अन्यथा कार्यक्षेत्र प्रभावित हो सकता है। व्यवसाय में कोई नई योजना आगे बढ़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह राशि करियर राशिफल : पैसों की लेन-देन में रहें सतर्क
आज वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। लेन-देन में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी या अधीनस्थ के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। धैर्य से काम करें। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है।
कन्या ——राशिफल : आर्थिक मामलों में पाएंगे सफलता
आज के दिन कन्या राशि के जातक के लिए गोरी योग उत्तम रहेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपकी वाणी के साथ व्यवहार से सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ ही ससुराल पक्ष से भी आज आपको लाभ होगा। लेकिन आज स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।
तुला राशि करियर राशिफल : नौकरी की तलाश होगी खत्म
लंबे समय से नौकरी की खोज कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। रोजगार मिलने के योग हैं। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे। पराक्रम बढ़ेगा। लेकिन किसी विवाद से दूर रहें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि करियर राशिफल : कर्ज से मिलेगी मुक्ति
लंबे समय से चले आ रहे कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान रखें। कुछ अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उत्तम है।
धनु राशि करियर राशिफल : बढ़ेगा मान-सम्मान
आर्थिक मामलों में सफलता और सामाजिक सम्मान दोनों मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। मधुर वाणी से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। खानपान में लापरवाही न बरतें।
मकर राशि करियर राशिफल : हर क्षेत्र में पाएंगे सफलता
आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। व्यापार में यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को सम्मान और उपहार मिलने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि — पद और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी। आर्थिक मामलों में संयम से काम लें। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी।
मीन राशि करियर राशिफल : व्यापार में कमाएंगे लाभ
आज दिन व्यापारियों के लिए उत्तम है। लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और वर्चस्व बढ़ेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। परिवार के साथ भी समय अच्छा बीतेगा। (प्रकाश कुमार पांडेय)





