शनिवार, 13 सितंबर 2025 को ग्रह-नक्षत्रों का खास संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और शुभ गौरी योग का निर्माण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग व्यापार और नौकरी में प्रगति देने वाला होता है। खासतौर पर वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों को इस दिन धनलाभ, पदोन्नति और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। वहीं मेष और मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर राशिफल।
मेष राशि : विवादों से रहें दूर
मेष राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ी सावधानी से गुजरने का संकेत दे रहा है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से बहस से बचें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। संयमित रहकर काम करें।
वृषभ राशि : आर्थिक लाभ के योग
वृषभ राशि के जातकों को आज नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलेगी। प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा और नई योजनाएं सफल होंगी।
मिथुन राशि : सोच-समझकर लें निर्णय
मिथुन राशि वालों को आज अपने फैसलों में सतर्क रहना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक यात्राएं टालना बेहतर रहेगा।
कर्क राशि : नौकरी में तरक्की
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबारियों को भी नए अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि : पदोन्नति के अवसर
सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। करियर में उन्नति के संकेत हैं।
कन्या राशि : संपत्ति प्राप्ति के योग
कन्या राशि के जातकों को इस दिन उत्तम संपत्ति प्राप्त हो सकती है। निवेश से लाभ होगा। कारोबार में भी तरक्की की संभावना है।
तुला राशि : व्यापार में लाभ
तुला राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नई योजनाएं सफल होंगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि : अधिकार बढ़ेंगे
वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नए अधिकार और जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपके काम की सराहना होगी।
धनु राशि : मुश्किलें रहेंगी
धनु राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और आत्मविश्वास से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी।
मकर राशि : नई डील से लाभ
मकर राशि के जातकों को व्यापार में नई डील से बड़ा लाभ होगा। नौकरी में भी अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं।
कुंभ राशि : धन लाभ के योग
कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन खास रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। कारोबार में मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे।
मीन राशि : मान-सम्मान में बढ़ोतरी
मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। करियर में प्रगति होगी।