Cardiac Arrest के लक्षण: समय रहते पहचानिए ये चेतावनी संकेत, ऐसे बच सकती है जान

शेफाली जरीवाला का निधन: सीने में दर्द बना आखिरी संकेत
बीती रात बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। रात करीब डेढ़ बजे उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली फिटनेस को लेकर बेहद सजग थीं, फिर भी इस अचानक हुए अरेस्ट ने सबको चौंका दिया।

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?
कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है जिसमें दिल की धड़कन अचानक रुक जाती है। इससे शरीर के अंगों तक खून और ऑक्सीजन पहुंचना बंद हो जाता है। इसे “Sudden Cardiac Arrest” भी कहा जाता है। अगर तुरंत CPR और मेडिकल सपोर्ट न मिले तो कुछ ही मिनटों में व्यक्ति की जान जा सकती है।

ये हैं शुरुआती लक्षण, जिन्हें न करें नज़रअंदाज़
कार्डियक अरेस्ट से पहले शरीर कुछ संकेत देता है:
सीने में दर्द या भारीपन, जो बाईं बांह, पीठ, जबड़े या गर्दन तक फैल सकता है।
सांस लेने में तकलीफ, बिना किसी exertion के भी।
चक्कर आना या बेहोशी जैसी स्थिति, विशेषकर चलते-फिरते।
दिल की तेज या अनियमित धड़कन।
अगर ये लक्षण बार-बार महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से तुरंत जांच कराएं।

बदलती लाइफस्टाइल बनी बड़ी वजह
आज की तेज रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली, गलत खानपान, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण युवा भी अब इस जानलेवा स्थिति के शिकार हो रहे हैं। यहां तक कि फिट और दिखने में हेल्दी लोग भी बिना किसी पूर्व लक्षण के कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो रहे हैं।

बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है
कार्डियक अरेस्ट से बचाव के लिए नियमित चेकअप, ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निगरानी, तनाव प्रबंधन, स्वस्थ आहार, और नियमित व्यायाम जरूरी है। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को CPR की जानकारी होना भी ज़िंदगी बचा सकता है।

 

Exit mobile version