Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP Politics: मायावती का बढ़ता ग्राफ…योगी सरकार के मंत्री ने की खुलकर तारीफ…आजम खान को भी बताया ‘अपने समाज का स्टार’

DigitalDesk by DigitalDesk
November 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, मेरठ, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

UP Politics: मायावती का बढ़ता ग्राफ…योगी सरकार के मंत्री ने की खुलकर तारीफ…आजम खान को भी बताया ‘अपने समाज का स्टार’

मेरठ में बोले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद — “बहुजन समाज पार्टी का राइज़ हो रहा है, मायावती ने समाज को दी नई दिशा”

Related posts

mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026
UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बयानबाजी और प्रशंसा की राजनीति सुर्खियों में है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। मेरठ पहुंचे मंत्री निषाद ने एक कार्यक्रम के दौरान न केवल बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ की, बल्कि सपा नेता आजम खान की भी सराहना कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी।

  • मायावती की खुलकर हुई तारीफ
  • योगी सरकार के मंत्री बोले
  • बसपा का राइज़ हो रहा
  • निषाद ने मानी मायावती की दिशा
  • आजम खान समाज के स्टार
  • राजनीति में दिखा नया समीकरण
  • राहुल गांधी पर कसा तंज
  • निषाद ने मांगा समाज को आरक्षण
  • बिहार में एनडीए की जीत दावा
  • यूपी सियासत में हलचल तेज

बहुजन समाज पार्टी का राइज़ हो रहा है

योगी के मंत्री संजय निषाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “बहुजन समाज पार्टी का राइज़ हो रहा है। मायावती जी के अच्छे कार्यों ने समाज को नई दिशा दी है। बसपा का कैडर बहुत मजबूत है और उनके कार्यकर्ता बेहद अनुशासित हैं। ‘हाथी’ का वोट सुबह ग्यारह बजे तक तय हो जाता है। उन्होंने कहा कि बसपा का संगठनात्मक ढांचा काफी मजबूत है और इसका असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। निषाद के इस बयान को राजनीतिक हलकों में ‘असामान्य राजनीतिक संकेत’ के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि एक भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा विपक्षी पार्टी की इस तरह खुलकर तारीफ करना दुर्लभ माना जाता है।

आजम अपने समाज के स्टार

योगी के मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर भी टिप्पणी की। आजम खान साहब अपने समाज के स्टार हैं। उन्हें यह सोचना चाहिए कि उनके लिए कौन-सा रास्ता सही है। राजनीति में चरित्र प्रमाणपत्र लेकर कोई आगे नहीं बढ़ता।” उनका यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब सपा के अंदर आजम खान की भूमिका को लेकर चर्चाएं जारी हैं, और यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आने वाले समय में राजनीतिक रूप से कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

राहुल गांधी पर तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री निषाद ने कहा राहुल गांधी जी गाड़ी की सीट छोड़कर विदेश घूम रहे हैं। अब उनकी सवारी (समर्थक) कहां जाएंगे, यह वही जानें। कांग्रेस के पास अब कोई दिशा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज जनता के मुद्दों से कट चुकी है, जबकि भाजपा और सहयोगी दल समाज के हर तबके को जोड़ने में लगे हैं।

यूपी में लागू हो एसआईआर व्यवस्था

मंत्री ने उत्तर प्रदेश में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रणाली लागू करने की वकालत की। उन्होंने कहा “यूपी में एसआईआर की व्यवस्था जरूरी है। इससे समाज के हर वर्ग को न्याय मिलेगा। मैं चुनाव आयोग को इस पर सुझाव दूंगा। उन्होंने दावा किया कि इससे मतदाता सूची और चुनावी पारदर्शिता में सुधार होगा, जिससे जनता का विश्वास लोकतंत्र में और मजबूत बनेगा।

बिहार चुनाव पर बोले — एनडीए की होगी जीत

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री निषाद ने एनडीए की जीत का भरोसा जताया। “बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी और वहां ‘बहार’ का दौर आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी राज्य में विकास का नया अध्याय लिखेगी।”

आरक्षण पर निषाद का बड़ा बयान

आरक्षण के सवाल पर संजय निषाद मुखर दिखे। उन्होंने कहा जैसे जाटव समाज का बेटा सुरक्षित है, वैसे ही निषाद समाज को भी आरक्षण का पूरा हक मिलना चाहिए। निषाद समाज को संगठित किया जा रहा है। मैं पश्चिम यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर निषाद भाइयों को जागरूक करूंगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की 241 विधानसभाओं में निषाद बहुल्य क्षेत्र हैं, जिनमें से करीब 100 सीटों पर निषाद वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसलिए आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का सवाल समुदाय के लिए अहम है।

राजनीतिक हलचल और संभावनाएं

संजय निषाद के इस बयान ने यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। जहां एक ओर उनकी मायावती की प्रशंसा को राजनीतिक शिष्टाचार बताया जा रहा है, वहीं विपक्ष इसे भाजपा के भीतर बदलते समीकरणों से जोड़कर देख रहा है। वहीं आजम खान पर की गई टिप्पणी को लेकर सपा खेमे में भी हलचल है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संजय निषाद का यह बयान न सिर्फ बसपा और सपा की दिशा में एक ‘सॉफ्ट एप्रोच’ का संकेत देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यूपी की राजनीति में जातीय समीकरणों और सामाजिक संतुलन को लेकर दलों के बीच नई रणनीतियां बन रही हैं। मेरठ में दिया गया मंत्री संजय निषाद का बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए सियासी संकेत छोड़ गया है। एक ओर उन्होंने मायावती की प्रशंसा कर बसपा के उभार को स्वीकारा, तो दूसरी ओर आजम खान को ‘अपने समाज का स्टार’ बताकर संभावित गठबंधनों की झलक दे दी। (प्रकाश कुमार पांडेय )

Post Views: 331
Tags: # yogi government#Cabinet Minister Sanjay Nishad#Mayawati and Azam Khan#Nishad big statement on reservation
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version