Monday, June 16, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

CAA लागू, किस तरह मिलेगी गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता ….जाने आखिर CAA है क्या ?

CAA implemented this way non Muslim refugees will get Indian citizenship Central Government Lok Sabha Elections

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
CAA implemented this way non Muslim refugees
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी CAA-2019 को लागू कर दिया है। इस के बाद देश के कई राज्यों खासकर सीमावर्ती प्रदेशों में विरोध प्रदर्शन बढ़ गया है। संसद में इस कानून को पारित किए जाने के 4 साल बाद केंद्र ने 11 मार्च 2024 को इसके नियमों को अधिसूचित कर दिया। केन्द्र सरकार के इस बड़े फैसले के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश ही नहीं अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।  उनकी नागरिकता का रास्ता साफ अब हो गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये शरणार्थी कैसे भारत की नागरिकता ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें किन​ किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? इससे जुड़े हर सवाल का ये है जवाब ..!

  • 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले होंगे पात्र
  • गैर मुस्लिम शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता
  • पाकिस्तान और बांग्लादेश से आने वालों को मिलेगी नागरिकता
  • अफगानिस्तान में रहने वाले गैर मुस्लिमों को मिलेगी नारिगकता
  • हिदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी धर्म के लोगों को मिलेगा लाभ
  • धार्मिक आधार पर प्रताड़िना का शिकार लोगों को मिलेगी नागरिकता

पहले जान लेते हैं आखिर सीएए है क्या

नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए का उद्देश्य धार्मिक उत्पीड़न के चलते भारत में शरण लेने वाले गैर मुस्लिमों की रक्षा करना है। यह अधिनियम उन्हें अवैध प्रवासन कार्यवाही के खिलाफ एक मजबूत ढाल प्रदान करता है। भारत सरकार ने तया किया है कि 31 दिसंबर 2014 या इससे पहले भारत में प्रवेश करने वाले शरणार्थी को नागरिकता के लिए पात्र माना जाएगा। मौजूदा समय भारत की नागरिकता उन लोगों को ही दी जाती है जो जिनका जन्म भारत में हुआ है। या जो भारत में कम से कम पिछले 11 साल से रह रहे हों। अब प्रस्तावित संशोधन कानून में भारत के विदेशी नागरिक यानी ओसीआई के पंजीकरण को रद्द करने के प्रावधान को भी शामिल किया गया है।

Related posts

Gold Rate Today: सोने में लगी आग! 2 महीने बाद फिर 1 लाख के पार पहुँचा 24 कैरेट गोल्ड

Gold Rate Today: सोने में लगी आग! 2 महीने बाद फिर 1 लाख के पार पहुँचा 24 कैरेट गोल्ड

June 16, 2025
India vs Pakistan Match भारत-पाकिस्तान भिड़ंत कोलंबो में, तैयार हो जाइए हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए!

India vs Pakistan Match भारत-पाकिस्तान भिड़ंत कोलंबो में, तैयार हो जाइए हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए!

June 16, 2025

इन लोगों को मिलेगी CAA के तहत भारत की नागरिकता

भारत सरकार ने जे नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया है उसके अनुसार पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ अफगानिस्तान में रहने वाले गैर मुस्लिमों यानी हिंदू, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध के साथ पारसी धर्म के ऐसे लोग जो धार्मिक आधार पर प्रताड़िना का शिकार हुए हैं। जो 31 दिसंबर 2014 या इससे पहले भारत में शरण ले चुके हैं। ऐसे लोग इस अधिनियम के तहत नागरिकता के पात्र होंगे।

नागरिकता के लिए कैसे भरे जाएंगे फॉर्म?

सीएए लागू होने के बाद बड़ा सवाल ये है कि नागरिकता पाने के लिए किस तरह से आवेदन करना होगा। वैसे यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। साथ ही पोर्टल पर सभी जानकारी देनी होगी। पोर्टल के जरिए ही आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस आवेदन के साथ संबंधित व्यक्ति को उस पर दर्ज आपराधिक मामलों की भी जानकारी देना होगी। अगर कोई आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है तो इसकी भी जानकारी देना आवश्यक होगी। सरकार को लगता है कि ऐसे किसी व्यक्ति को भारत की नागरिकता देने से खतरा हो सकता है तो सरकार उसका फॉर्म निरस्त भी कर सकती है।

देना होगी आवेदन फॉर्म में यह जानकारी

आवेदन फार्म में अपना पूरा नाम, माता-पिता का पूरा नाम इसके साथ ही भारत में बतौर शरणार्थी कब से रह रहे हैं। कहां और कौन से देश से भारत आए हैं। जिस देश से भारत आए हैं उस देश में कहां रह रहे थे। भारत में आने के बाद क्या किस तरह का व्यवसाय या काम कर रहे हैं। किस धर्म से संबंध रखते हैं। अविवाहित और विवाहित दोनों के अलग फॉर्म होंगे। यदि भारत में शरण लेने के बाद किसी भारतीय से विवाह किया हो तो उसके बारे में भी जानकारी देना होगी। इसक अलावा बच्चों के लिए अलग से फॉर्म दिया गया है।

यह दस्तावेज हैं जरूरी ?

भारत की नागरिकता हासिल करने के लिए जो आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे उसके साथ शेडयूल 1A के तहत 9 तरह के दस्तावेज जमा करना होंगे। इसके साथ ही शेड्यूल-18 के तहत 20 तरह के और शेडयूल IC के तहत शपथ पत्र भी देना होगा। जिस देश से आए हैं, उस देश का पासपोर्ट या रेजिडेंशल परमिट, जन्म प्रमाण पत्र , विद्यालय का प्रमाण पत्र, लाइसेंस, घर, जमीन या किराए के घर से जुड़े दस्तावेजों के साथ पहचान साबित करने वाला दस्तावेज भी देना होगा। इसके अलावा भारत में आने के दिन, भारत में आने के लिए वीजा या इमिग्रेशन स्टैंप सहित कई जानकारियां देना होगी।

दस्तावेज न होने की दशा में क्या करें?

संबंधित व्यक्ति के पास फॉर्म भरने के लिए जरुरी दस्तावेज नहीं हों तो उस आवेदक को इसकी भी जानकारी देना होगी। साथ ही कारण बता सकता है। अगर पासपोर्ट के साथ वीजा डिटेल है तो इासकी जानकारी देना होगी।

इस तरह किया जा सकता है प्रमाण पत्र ​हासिल

भारत की नागरिकता के लिए आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र हासिल करने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। भारत सरकार की संतुष्टि के बाद ही डिजिटल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। यदि आवेदक चाहता है तो उसे हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जा सकेगी। नागरिकता के लिए आवेदक को अपने आवेदन के साथ इस बात की शपथ वाला फॉर्म भी भरना होगा कि जो भी जानकारी उसने आवेदन में दी है वो पूरी तरह से सही है। आवेदक की ओर से दी गई कोई जानकारी यदि झूठी निकलती है या धोखाधड़ी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति का आवेदन पत्र निरस्त भी किया जा सकता है।

Post Views: 69
Tags: #CAA rule #CAA implemented#Indian citizenship#Non-Muslim refugeesCentral GovernmentLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

bihar assembly election 2025: चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार देंगे देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

slide 1 to 3 of 3
CM Nitish Kumar will give the gift of Mithapur Mahuli elevated road today

bihar assembly election 2025: चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार देंगे देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

मुख्य समाचार
Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

Raja Raghubanshu Case राजा रघुवंशी मर्डर में – होगी ईडी की एंट्री?

मुख्य समाचार
बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

बिहार महागठबंधन में फूटा टिकट बम, पप्पू यादव ने तेजस्वी पर साधा निशाना

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 16, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version