मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव: पांच राउंड की गिनती पूरी….BJP की 25 हजार वोट से निर्णायक बढ़त..क्या पूरा होगा अयोध्या का बदला!

By-elections are being held on Milkipur assembly seat of Ayodhya in UP

यूपी में अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान 25 हजार वोट से आगे हो गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अजीत प्रसाद शुरुआत से ही लगातार पीछे चल रहे हैं।

बता दें अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दस राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जो संख्या सामने आ रही है वह चोकाने वाली है, बीजेपी 25 हजार वोट से बढ़त हासिल कर चुकी है। यहां पर सपा के अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद का मुकाबला भाजपा के चंद्रभानु था। चंद्रभानु पासवान 10वें राउंड में करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें मिल्कीपुर से सपा विधायक अवधेश प्रसाद के अयोध्या से सपा की ओर से सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद यहां पर उपचुनाव कराये गये।

Exit mobile version