Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

क्या डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क में हो गए हैं मतभेद…मस्क ने क्यों छोड़ा DOGE चीफ का पद…? ट्रंप प्रशासन को लेकर कही ये बड़ी बात

DigitalDesk by DigitalDesk
May 29, 2025
in स्पेशल
0
Businessman Elon Musk resigns as top adviser to President Donald Trump
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एलन मस्क ने छोड़ा DOGE चीफ का पद… ट्रंप प्रशासन को लेकर कही ये बड़ी बात

अमेरिका के अरबपति कारोबारी एलॉन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है। बता दें मस्क ट्रंप सरकार में DOGE चीफ का पद संभाल रहे थे। मस्क ने स्वयं सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस की जानकारी दी और कहा अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के तौर पर उनके कार्यकाल का अंत हो गया है। वे सरकार के बेफिजूल व्यय को कम करने के लिए अवसर देने पर राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति आभार जताते हैं। उनक कहना है DOGE का मिशन समय के साथ और अधिक मजबूत होगा।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

मस्क ने छोड़ा DOGE चीफ का पद
सोशल मीडिया पर साझा की मस्क ने जानकारी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जताया आभार

अमेरिका के मशहूर उद्योगपति और स्पेसएक्स और टेस्ला जैसी कंपनियों के प्रमुख एलन मस्क ने अमेरिकी सरकार में अपने आधिकारिक पद से इस्तीफा दे दिया है। वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में DOGE यानी Director of Government Efficiency चीफ के रूप में कार्यरत थे। एलन मस्क ने अपने इस पद छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और कहा कि विशेष कर्मचारी के रूप में उनका कार्यकाल अब समाप्त हो गया है।

उलन मस्क ने अपने बयान में कहा, वे राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने अमेरिकी सरकार में काम करने का यह अवसर उन्हें दिया। वे गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने सरकारी खर्च को नियंत्रित करने और दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।” उन्होंने आगे कहा कि DOGE का मिशन आने वाले समय में और अधिक प्रभावशाली होगा और वे इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं।

DOGE का मिशन और भूमिका
DOGE यानी “Director of Government Efficiency” का मिशन सरकारी प्रणाली में अनावश्यक खर्चों की पहचान कर उन्हें समाप्त करना, प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाना और टेक्नोलॉजी के माध्यम से दक्षता बढ़ाना था। एलन मस्क को इस पद पर नियुक्त करने का उद्देश्य था कि वे निजी क्षेत्र में अर्जित अनुभव को सार्वजनिक प्रशासन में लागू कर सकें। मस्क के नेतृत्व में DOGE ने कई नई पहलों की शुरुआत की। जिनमें डिजिटल गवर्नेंस प्लेटफॉर्म्स, स्वचालित रिपोर्टिंग सिस्टम और फेडरल एजेंसियों की कार्यप्रणाली में AI आधारित मूल्यांकन प्रणाली शामिल हैं। मस्क की तकनीकी दृष्टि और व्यावसायिक समझ ने ट्रंप प्रशासन को खर्चों में कटौती करने और नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने में मदद की।

क्या मस्क का राजनीति में प्रवेश संभव?

एलन मस्क के सरकार में कार्यरत रहने और फिर अचानक पद छोड़ने को लेकर अटकलें भी शुरू हो गई हैं कि क्या वे भविष्य में राजनीतिक भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि मस्क ने पहले भी राजनीति में सक्रिय भागीदारी से इनकार किया है, लेकिन अमेरिका में उनका प्रभाव और लोकप्रियता इतनी है कि कोई भी संभावना नकारना कठिन है। फिलहाल मस्क अपनी कंपनियों—टेस्ला, स्पेसएक्स, न्यूरालिंक और एक्स (पूर्व ट्विटर)—की जिम्मेदारियों पर फिर से पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित करेंगे। उनका यह कदम अमेरिकी तकनीकी और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।..(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 327
Tags: #DOGE Chief Resigns#Elon Musk DOGE Chief #President Donald Trump#Top Advisor Position
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version