बुर्ज खलीफ़ा पर दिखा चीन के राष्ट्रीय दिवस का रंगीन नज़ारा

चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई
में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफ़ा लाल रंग से जगमगा उठी। 828 मीटर ऊंचे
इस टावर पर चीन का राष्ट्रीय झंडा और शानदार रोशनी के अलग-अलग दृश्य बारी-बारी से
प्रदर्शित किए गए।

इस मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की ओर से तैयार राष्ट्रीय दिवस प्रकाश शो का
आयोजन किया गया। यह पहली बार है जब चीन के राष्ट्रीय दिवस के जश्न के लिए दुनिया की
सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफ़ा पर सीएमजी का वीडियो लाइट शो प्रदर्शित किया गया।
इस खास लाइट शो में चीन के स्वर्ग मंदिर, महान दीवार और आधुनिक इमारतों की तस्वीरें दिखाई
गईं। इन दृश्यों के जरिए चीन की समृद्ध और गहरी जड़ें रखने वाली पारंपरिक संस्कृति के साथ-
साथ नए युग में देश के विकास और जीवंतता को भी दर्शाया गया।

वहीं, इस लाइट शो को और खास बनाने के लिए सीएमजी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार
कंटेंट यानी AIGC तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके जरिए रोशनी और परछाइयों के माध्यम से
चीन की संस्कृति और विकास की एक जीवंत कहानी पेश की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version