Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मध्यम वर्ग को लुभाने के लिए टैक्स में छूट का स्लैब 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख किया, विपक्ष ने बजट को बताया निराशाजनक

जानिए बजट में आपके लिए क्या है

DigitalDesk by DigitalDesk
February 1, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Budget 2023 Live:वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण ,वित्तमंत्री ने किया टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव,7 लाख तक की आय हुई कर मुक्त

Budget 2023 Live: Finance Minister Nirmala Sitharaman reach Rashtrapati Bhavan

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वर्ष 2023-24  के लिए बजट (Union Budget 2023) पेश किया। उन्होंने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 5वां और देश का 75वां बजट है। सीतारमण ने बुधवार को 1 घंटे 27 मिनट की स्पीच दी। उन्होंने इसमें देश को बताया कि जब पूरी दुनिया कोरोना और युद्ध के चलते मंदी की राह पर है, तब भारत की ग्रोथ बाकी देशों के मुकाबले मजबूत है।

वर्तमान में आम बजट में ही भारतीय रेलवे के लिए भी घोषणाएं हो जाती हैं। हालांकि, 2017 से पहले भारतीय रेलवे के लिए अलग से रेल बजट पेश होता था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 92 साल पुरानी प्रथा को खत्म कर दिया। उन्होंने साल 2017 से रेलवे बजट की घोषणाएं भी आम बजट में ही करनी शुरू कर दी थी।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
  • निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, हमने यह सुनिश्चित किया कि 28 महीनों के लिए 80 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने की योजना के साथ कोई भी भूखा न सोए
  • उन्होंने कहा व्यक्तिगत कर में मोदी सरकार ने नौकरीपेशा वर्ग को बड़ी राहत दी है और अब नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख तक की सालाना आय टैक्स-फ्री हो गई है
  • यह छूट पहले 5 लाख तक थी और पुरानी कर व्यवस्था के तहत कर छूट की सीमा अब 2.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख तक कर दी गई है

मध्यम वर्ग पर निशाना

अगले साल चुनाव होना है, इसलिए वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग को साधना चाहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्सधारकों को बड़ी राहत दी है और अब 7 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
  • वित्त मंत्री ने बजट में नया आयकर स्लैब पेश किया है
  • अभी तक 5 लाख रुपये तक आमदनी पर कोई आयकर नहीं देना पड़ता था. लेकिन अब इस कैप को सरकार ने बढ़ाकर 7 लाख रुपये तक कर दिया है
  • व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपये तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपये तक 5%, 6 से 9 लाख रुपये 10%, 9 से 12 लाख रुपये तक 15%, 12 से 15 लाख रुपये तक  20% और 15 लाख से ऊपर 30% रहेगी

जानिए, क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

सस्ती हुई चीजें
LED टीवी, कपड़ा, मोबाइल फोन, खिलौना, मोबाइल कैमरा लेंस, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हीरे के आभूषण, बायोगैस से जुड़ी चीजें, लिथियम सेल्स और साइकिल सस्ते हुए हैं।
टीवी सस्ते होंगे क्योंकि पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2.5% कर दी गई है। मोबाइल फोन भी सस्ते होंगे, क्योंकि कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी कम हुई। हीरों की कीमतें कम होंगी, क्योंकि मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सीड पर ड्यूटी कम हुई।
बजट में हुई ये चीजें महंगी 
सिगरेट, शराब, छाता, सोना, प्लेटिनम, हीरा, विदेशी किचन चिमनी, एक्स-रे मशीन और आयातित चांदी के सामान महंगे हुए है।  सिगरेट पर टैक्स 16% बढ़ाया गया, इसलिए ये महंगी होगी। चांदी से बने आइटम्स महंगे होंगे क्योंकि कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।

वरिष्ठों और महिलाओं का पूरा ध्यान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।  महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम आवास योजना के खर्च को 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ रुपए किया जा रहा है। अगले तीन वर्षों में, सरकार आदिवासी छात्रों को समर्थन देने वाले 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी।

क्या है बजट का सप्तर्षि

बजट का सप्तऋषि या सप्तर्षि दरअसल उन सात प्रमुख प्राथमिकताओं को वित्त मंत्री ने कहा है, जिन पर सरकार पूरा ध्यान देगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 की 7 प्रमुख प्राथमिकताएं – समावेशी विकास, अंतिम मील तक पहुंचना, बुनियादी ढांचा और निवेश, क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र बताईं हैं।
उन्होंने कहा कि दुनिया ने भारत को एक चमकते सितारे के रूप में मान्यता दी है, चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि 7.0% अनुमानित है, और यह महामारी और युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर वैश्विक मंदी के बावजूद सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है।
पर्यटन पर है खास नजर

निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 की प्रस्तुति के दौरान कहा, ‘पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा’। उन्होंने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारे विजन में प्रौद्योगिकी संचालित और ज्ञान आधारित मजबूत सार्वजनिक वित्त और एक मजबूत वित्तीय अर्थव्यवस्था शामिल है।इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए  ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के माध्यम से ‘जनभागीदारी’ आवश्यक है।

विशेषज्ञों की राय

अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डॉक्टर सूर्यभूषण इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ठीकठाक बताते हैं। वह कहते हैं कि इसमें चुनावी साल को देखते हुए मध्यम वर्ग को लुभाया गया है, तो सभी के लिए कुछ न कुछ रखा गया है। सरकार ने कोशिश की है कि किसी को एंटागनाइज न किया जाए, रुष्ट न किया जाए। यह अमृत काल का पहला बजट लोक कल्याणकारी दिखता है।

यह बजट गरीब किसानों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से पिछड़े, मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर बल देने वाला है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर होनेवाला कुल मद का पैसा अगर बढ़ता तो और भी बेहतर होता।

विपक्ष ने की खिंचाई

हमेशा की तरह विपक्ष ने इस बजट को दिशाहीन बताया। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का बजट कब किसी को कुछ देता है, जो इस बार देगा। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बजट को निल बटा सन्नाटा बताया तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस पर विशेषज्ञों की राय लेकर ही कुछ बोलेंगे।

Post Views: 176
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version