Budget 2026: शराब हुई महंगी या सस्ती?..शराब और तंबाकू उत्पादों को लेकर लिया बड़ा फैसला … जानिए बजट के बाद क्या बदला…

Budget 2026: शराब हुई महंगी या सस्ती?..शराब और तंबाकू उत्पादों को लेकर लिया बड़ा फैसला … जानिए बजट के बाद क्या बदला…

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। बजट 2026 में सरकार ने कई रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में बदलाव किया है। कुछ वस्तुएं सस्ती हुई हैं तो कुछ पर आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। खासतौर पर शराब और तंबाकू उत्पादों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

शराब और सिगरेट पर बढ़ा बोझ

अगर आप शराब पीते हैं, तो यह खबर आपके लिए झटका हो सकती है। बजट 2026 में शराब को महंगा कर दिया गया है। इसके अलावा सिगरेट पर भी अतिरिक्त बोझ डाला गया है, जिससे इसकी कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा है। सरकार का मकसद स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए इन उत्पादों की खपत को हतोत्साहित करना बताया जा रहा है।

ये चीजें हुईं महंगी

बजट के बाद निम्नलिखित सेक्टर में महंगाई देखने को मिल सकती है—

इन पर टैक्स या ड्यूटी बढ़ने से कीमतें बढ़ने की संभावना है।

आम जनता को राहत: कई जरूरी चीजें हुईं सस्ती

बजट 2026 में सरकार ने कई ऐसे उत्पादों को सस्ता किया है, जिनका सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा।

क्या कहती है सरकार?

सरकार का कहना है कि बजट 2026 का फोकस स्वास्थ्य, हरित ऊर्जा, मैन्युफैक्चरिंग और आम उपभोक्ताओं को राहत देने पर है। जहां एक ओर नशे से जुड़े उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर राजस्व और स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखा गया है, वहीं दूसरी ओर दवाइयों, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा की जरूरतों को सस्ता कर आम जनता को राहत देने की कोशिश की गई है।

Exit mobile version