Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Budget 2026 Highlights: टैक्सपेयर्स से लेकर किसानों तक, सरकार के बड़े ऐलान…शिक्षा, संस्कृति और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

DigitalDesk by DigitalDesk
February 1, 2026
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Budget 2026 Highlight
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Budget 2026 Highlights: टैक्सपेयर्स से लेकर किसानों तक, सरकार के बड़े ऐलान

बजट 2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

संसद में पेश हुआ बजट 2026

कैबिनेट की मंजूरी के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2026 पेश किया। अपने भाषण में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को सरकार की प्राथमिकता बताया। केंद्रीय बजट 2026 में इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। अब ITR-1 और ITR-2 फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई तय की गई है। इससे करोड़ों टैक्सपेयर्स को समय पर रिटर्न भरने में राहत मिलेगी।

इनकम टैक्स पर बड़ा फैसला
मध्यम वर्ग को राहत की उम्मीद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इनकम टैक्स को लेकर अहम घोषणाएं कीं। सरकार का दावा है कि टैक्स सिस्टम को और सरल बनाते हुए ईमानदार टैक्सपेयर्स को फायदा पहुंचाया जाएगा।

राजकोषीय घाटे पर सरकार का फोकस

वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फिस्कल डेफिसिट का लक्ष्य 4.3% तय किया है।
उन्होंने कहा कि 2022 में किया गया राजकोषीय घाटा 4.5% से नीचे लाने का वादा सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है।
वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में फिस्कल डेफिसिट 4.4% रहने का अनुमान है, जिसे अगले साल और घटाया जाएगा।

पहाड़ी राज्यों को मिलेगा पर्यटन बढ़ावा

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में माउंटेन ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही ट्रैकिंग और हाइकिंग टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

दिव्यांगजनों के लिए नई योजनाएं

बजट में दिव्यांग जन कौशल योजना और दिव्यांग सहारा योजना का ऐलान किया गया है। इन योजनाओं के तहत असिस्टिव डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और दिव्यांगजनों की आय बढ़ाने पर जोर रहेगा।

नॉर्थ ईस्ट के लिए बड़े फैसले

पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए 5 राज्यों में 5000 ई-बसें चलाई जाएंगी। अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में बुद्ध सर्किट का विकास किया जाएगा।

शिक्षा, संस्कृति और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

  • बजट भाषण में कई बड़े संस्थानों की घोषणा की गई
  • AVGC सेक्टर में 20 लाख प्रोफेशनल्स को रोजगार
  • मुंबई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव सेंटर
  • पूर्वी भारत में नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन
  • हर जिले में लड़कियों के लिए गर्ल्स हॉस्टल
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी
  • नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल ग्रिड

किसानों और कमजोर वर्गों पर फोकस

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना है, खासकर छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पूर्वोदय राज्यों और दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

आयुर्वेद और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश

देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए तीन ऑल इंडिया आयुर्वेद संस्थान बनाए जाएंगे। जामनगर में एक बड़ा रिसर्च सेंटर भी स्थापित होगा। इसके अलावा 5 रीजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे और 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।

मंदिर-शहरों और रेल परियोजनाओं को बढ़ावा

सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके साथ ही देश में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।

  • बैंकिंग, MSME और टेक्नोलॉजी पर सरकार का जोर
  • बैंकिंग सिस्टम के लिए हाई लेवल कमेटी बनेगी
  • कॉर्पोरेट बॉन्ड और म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा
  • AI मिशन, क्वांटम मिशन और इनोवेशन फंड
  • MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड
  • MSME कंप्लायंस के लिए “कॉर्पोरेट मित्र” तैयार किए जाएंगे
  • क्रेडिट इनवॉइसिंग सुविधा शुरू होगी

इंफ्रास्ट्रक्चर और पूंजीगत खर्च

वित्त मंत्री ने बताया कि FY27 में सरकार का पूंजीगत खर्च 12.2 लाख करोड़ रुपये रहेगा। इसके तहत नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल सेंटर और कोस्टल कार्गो प्रमोशन स्कीम शुरू होंगी।

Post Views: 211
Tags: Budget 2026 Highlights taxpayers
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version