Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Bsp Supremo Mayawati: एक रात और एक दस्तक जिसने बदली मायावती की जिंदगी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 27, 2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Bsp Supremo Mayawati: एक रात और एक दस्तक जिसने बदली मायावती की जिंदगी

Mayavwati

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज वादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती के राजनैतिक कद के बारे में कौन नहीं जानता। लेकिन हममें  से कम ही लोग जानते है कि मायावती के बसपा सुप्रीमो बनने का सफर । आइए हम आपको बताते है कि मायावती की राजनैतिक यात्रा का शुरूआत कहां से और कैसे हुई।

बसपा सुप्रीमों बनने का सफर कहां से शुरू हुआ

अजय बोस की किताब “बहन जी” नें मायावती की संघर्ष की कहानी लिखी गई है।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

बात 1977 की है रात को मायावती के घर का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोला तो परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। मायावती के घऱ कांशीराम पहुंचे थे जो उन दिनो बामसेफ के नेता हुआ करते थे। उन्होंने मायावती से पूछा कि वो इतनी पढ़ाई किसलिए कर रहीं हैं । मायावती ने जवाब दिया कि अपने समाज की सेवा करने के लिए आई ए एस बनना चाहती है। कलेक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।

परिवार के बीच देर तक कांशीराम के साथ राजनैतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चाएं चलती रहीं।  कांशीराम ने मायावती को समझाने की कोशिश की कि वो नेता बनें जिससे आगे जाकर किसी बडे पद पर होंगी तो उनके पीछे सभी अफसर खड़े रहेंगे। उनके आदेश को मानने पर मजबूर होगे. दरअसल कांशीराम का तर्क था कि नौकरशाही भी सरकार के आदेशों का पालन करती है ऐसे में समाज की सेवा कर पाना आसान काम नहीं।

क्यों और कैसे पहुंचे कांशीराम मायावती के घर

कांशीराम ने मायावती के उस वाकये के बारे में सुना था जिसमें उन्होंने जनता नेता राज नारायण को साथ तर्क वितर्क किया था। उस समय मायावती के इमेज एक अच्छे वक्ता के तौर पर उभरकर सामना आई थी। उसी दौरान कांशीराम किसी ऐसे नेता की तलाश में थे जो साहसी होने के साथ साथ अच्छा वक्ता हो। कांशीराम की तलाश पूरी हुई। उस समय मायवती दिल्ली विश्वविद्यालय से एल एल बी कर रही थी और आई ए एस की तैयारी कर रहीं थीं।  वो स्कूल में टीचर भी थी।

मायावती के सामने कांशीराम ने प्रस्ताव रखा कि वो उनको एक बड़ा नेता बना सकते है जिससे वो आगे चलकर अपने समाज की सेवा कर सके। कांशीराम के प्रस्ताव के बाद मायावती और उनके पिता सोचने लगे कि इस प्रस्ताव को माना जाए या नही। हांलाकि मायावती के पिता मानना था कि उनकी बेटी आई ए एस बने और बाबा साहेब के आर्दशों पर चले। लेकिन समय के साथ मायावती का मन राजनीति में रमने लगा पिता के मना करने के बाद भी वो लगातार राजनैतिक गतिविधियों में लगी रहीं और राजनीति के मुद्दे पर पिता से विवाद के बाद मायावती ने घर भी छोड़ दिया और फिर पूर तरह से राजनीति में रम गई। राजनीति का सफऱ लगातार बढ़ता रहा और मायावती उत्तरप्रदेश की पहली दलित मुख्यमंत्री बनीं।

मायावती रहती थीं दिल्ली की जे जे कालोनी में

मायावती दिल्ली के जे जे कालोनी में रहती थी । ये इंद्रपुरी की झुग्गी झोपड़ी कालोनी थी। इस कालोनी में मायवाती के नौ भाई बहन भी उनके साथ रहा करते थे। मायावती ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और एल एल बी की पढ़ाई कर रही थी ।

मायावती बनीं पहली दलित मुख्यमंत्री

मायावती उत्तरप्रदेश में पहली दलित मुख्यमंत्री बनी। मायावती  चार बार मुख्यमंत्री रही। मायावती पहली बार 1995 में बीजेपी के बाहरी समर्थन पर पहली दलित मुख्यमंत्री बनी।

फिर 1997 में छह छह महीने के इकरार नामे पर बीजेपी की साथ मायावती ने सरकार बनाई

फिर 2002 में भी मायावती ने सत्ता हासिल की लेकिन गठबंधन की दिक्कतों के चलते 2003 में इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद 2007 में मायावती की सरकार सत्ता में आई

उस दौरान मायावती ने ब्राहमण दलित गठजोड़ जैसे फार्मूले पर काम किया जिसे मायावती की सोशल इंजीनियरिंग का नाम दिया गय़ा।

Mayawati

मायावती इन दिनों राजनैतिक हाशिये पर

चार बार दलित मुख्यमंत्री की खिताब हासिल करने वाली मायावती 2012 के बाद से राजनैतिक हाशिए पर नजर आ रही है।

2012 के बाद के चुनावो में मायावती की पार्टी की सीटें लगातार कम होती रही। 2019 के चुनावों तक मायावती के सामने भीम आर्मी जैसे छोटे दल चुनौती बनकर  खडे हैं। इस दौरान बीएसपी कार्यकर्ताओ का मानना है कि बहन जी की सक्रियता मैदान में बहुत कम होती जा रही है। ऐसे में पार्टी को कौन मजबूती देगा

और लगातार बदलती राजनीति के दौर में बसपा के लिए सबसे कठिन खुद को बनाए रखना है।

 

2022 उपचुनावों के नतीजों से टूटा मायावती का भ्रम

हाल ही में मैनपुरी सहित तीन संसदीय सीटों के लिए उपचुनाव हुए। इससे मायावती को सतर्क होने के संकेत मिल गए होंगे। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल की ऐतिहासिक जीत और खतौली सीट पर रालोद प्रत्याशी की विजय उनके लिए खतरे की घंटी है। मायावती इस चुनाव में यही सोचकर शामिल नहीं हुई थीं कि बीजेपी और सपा के बीच सीधी टक्कर हो। मैनपुरी में लगभग सवा लाख जाटव वोटर हैं। जाटव बहिन मायावती के वोटर हैं और यह एकमात्र वह समुदाय है, जिसने मायावती का साथ नहीं छोड़ा है। इस बार सपा के साथ जाकर उन्होंने यह दिखाया है कि वे पाला बदल सकते हैं, क्योंकि मायावती की सोच यही थी कि वह नहीं रहेंगी तो जाटव बीजेपी को वोट देंगे और इस तरह सपा के लिए फाइट कड़ी हो जाएगी। चंद्रशेखर रावण के साथ मंच शेयर कर अखिलेश ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। इधर, सुभासपा के राजभर और महान दल के केशवदेव ने भी अखिलेश के प्रति नरम रुख कर लिया है। महान दल ने तो समर्थन भी दिया था। इन सब खबरों के दौरान मायावती को न केवल अपनी प्रासंगिकता बनाए रखनी है, बल्कि अपने उत्तराधिकारी को भी स्थापित करना है, जो दोनों काम फिलहाल तो दूर की कौड़ी लगते हैं।

देखें वीडियो:

Post Views: 293
Tags: #BSP # MayawatiUp News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version