Wednesday, September 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Bahujan Samaj Party: बीएसपी का सियासी भविष्य क्या होगा? राष्ट्रीय दर्जा बचाने से 2027 तक बड़ी चुनौती

DigitalDesk by DigitalDesk
September 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Bahujan Samaj Party: बीएसपी का सियासी भविष्य क्या होगा? राष्ट्रीय दर्जा बचाने से 2027 तक बड़ी चुनौती
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीएसपी का भविष्य संकट में?

बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस समय अपने राजनीतिक सफर के एक अहम दौर से गुजर रही है। कभी उत्तर प्रदेश की सत्ता पर पूर्ण बहुमत के साथ काबिज रही पार्टी आज संसद और विधानसभा में बेहद कमजोर स्थिति में पहुंच चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले समय में बीएसपी अपनी पुरानी राजनीतिक जमीन को किस तरह वापस हासिल करेगी। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि पार्टी को सिर्फ चुनाव लड़ना ही नहीं, बल्कि पार्टी के अस्तितव का सवाल है। पार्टी को अपने संगठन, वोट बैंक और नेतृत्व को भी मजबूत करना होगा।

Related posts

Travel in MP to transform from 25 September a new era of seamless transport to begin with 1500 buses

25 सितंबर से बदलेगा MP का सफर, 1500 बसों से शुरू होगा सुगम परिवहन का नया दौर

September 23, 2026
सीजीटीएन सर्वे: रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता चीन-अमेरिका संबंधों को संभालने का सबसे व्यावहारिक तरीका है

सीजीटीएन सर्वे: रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता चीन-अमेरिका संबंधों को संभालने का सबसे व्यावहारिक तरीका है

September 23, 2026

क्या बीएसपी अपना पुराना आधार वापस ला पाएगी?

बीएसपी की राजनीति लंबे समय से दलित मतदाताओं के मजबूत समर्थन पर टिकी रही है। लेकिन पिछले कुछ चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर हुआ है। 2007 में बीएसपी ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी सिर्फ एक सीट पर सिमट गई और उसे 12.88 प्रतिशत वोट मिले। अब पार्टी के सामने चुनौती अपने पारंपरिक वोट आधार को बनाए रखने के साथ दूसरे सामाजिक समूहों तक पहुंच बढ़ाने की भी है।

क्या छिन सकता है राष्ट्रीय दल का दर्जा?

फिलहाल बीएसपी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार है। चुनाव आयोग की सूची में बीएसपी राष्ट्रीय दल के रूप में दर्ज है। हालांकि राष्ट्रीय दल का दर्जा बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग के नियमों में तय अलग-अलग शर्तों में से कम से कम एक को पूरा करना होता है। इनमें चार या उससे ज्यादा राज्यों में निर्धारित वोट प्रतिशत और लोकसभा सीटों की शर्त, लोकसभा में सीटों का निर्धारित अनुपात या कम से कम चार राज्यों में राज्य दल की मान्यता जैसी स्थितियां शामिल हैं। इसलिए भविष्य में बीएसपी का चुनावी प्रदर्शन उसके राष्ट्रीय दर्जे के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व का संकट

बीएसपी की मौजूदा स्थिति भी पार्टी के लिए बड़ा सवाल खड़ा करती है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के पास लोकसभा में कोई सांसद नहीं है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद अब कोई बीएसपी विधायक नहीं है। वहीं राज्यसभा में बीएसपी के पास अभी एक सीट है, लेकिन उसका कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है।

2027 में बीएसपी के सामने बड़ी चुनौती

उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव बीएसपी के लिए संगठन और सामाजिक समीकरण दोनों की परीक्षा होगा। पार्टी को दलित वोट के साथ दूसरे समुदायों को जोड़ने की रणनीति पर काम करना होगा। मायावती ने पहले भी दलित-ब्राह्मण सामाजिक समीकरण को दोबारा मजबूत करने की कोशिश की है। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, बीजेपी और आजाद समाज पार्टी समेत कई दल दलित मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

मायावती की रणनीति पर टिकी आगे की राह

बीएसपी के सामने संगठन और नेतृत्व का सवाल भी अहम है। पिछले कुछ समय में पार्टी के भीतर कई बड़े बदलाव हुए हैं। सितंबर 2026 में मायावती ने पहले आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही, लेकिन 23 सितंबर को ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दे दी। ऐसे में 2027 से पहले बीएसपी का संगठन किस तरह तैयार होता है और पार्टी मतदाताओं तक अपना संदेश कैसे पहुंचाती है, यह उसके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करने वाले प्रमुख मुद्दों में रहेगा।

 

 

 

 

Tags: #BSP #Mayawati #BahujanSamajParty #UttarPradesh #UPPolitics #UPElection2027 #IndianPolitics #DalitPolitics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version