Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी में बसपा चुप नहीं है लोकसभा चुनाव के लिए बना रही है भीतर ही भीतर बड़ा प्लान

लोकसभा चुनाव के लिए बसपा कर रही है मैराथन बैठकें

DigitalDesk by DigitalDesk
June 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
यूपी में बसपा चुप नहीं है लोकसभा चुनाव के लिए बना रही है भीतर ही भीतर बड़ा प्लान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव में राजनैतिक दलों की सर्वाधिक नजर उत्तर प्रदेश पर होती है। चॅूकि दिल्ली की सत्ता के लिए यूपी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है। यही कारण है कि तमाम दल उत्तरप्रदेश को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बना रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती भी इसमें पीछे नहीं हैं। भले ही बसपा फिलहाल बहुत ज्यादा बयानबाजी नहीं कर रही है और न मीडिया के सामने आ रही है। इसका मतलब यह कतई नहीं है बसपा कुछ कर नहीं रही है। गांव गांव में पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने के लिए न केवल बैठकें कर रही है बल्कि विभिन्न आयोजनों पर भी जोर दे रही है।

भाजपा से अकेले मुकाबला करेगी बसपा

भले ही भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश में बोलबाला माना जा रहा है। सीएम योगी की लोकप्रियता का डंका बज रहा है। इसके बाद भी बसपा अकेली दम पर सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की हुंकार भर रही है।इसके लिए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई समीक्षा बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि अब बूथ स्तर तक हमें अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करना है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अगस्त से मैदान में डटेंगे बसपा कार्याकर्ता

उत्तरप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की ताकत को नकारा नहीं जा सकता है। यहां कार्यकर्ता अपने काम को पूरा करने में जुट रहे हैं। अगस्त तक बसपा प्रदेश भर में सेक्टर व बूथ कमेटी का रिव्यू कर उनका पुनर्गठन करेगी। इसमें जिनकी परफॉर्मेंस खराब है उनको पार्टी बाहर का रास्ता दिखाएगी। बसपा हाईकमान ने निर्देशित किया है कि नई कमेटियों में पुराने कार्यकर्ताओं के साथ ही 50 फ़ीसदी युवाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मतलब साफ है कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के साथ 2024 पर जीत हासिल की जाएगी। इसके बाद सितंबर महीने से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। इस सदस्यता अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक चलाया जाएगा। इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जोन इंचार्ज, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत सभी छोटे–बड़े पदाधिकारियों को दिया गया है।

Post Views: 147
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version