Bihar Politics: में BSP को बड़ा राजनीतिक झटका, प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने पद और सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

BSP में अचानक उथल-पुथल, मायावती को बड़ा झटका

बिहार की राजनीति में Bahujan Samaj Party बहुजन समाज पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। 2025 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट जीतने के बाद अब पार्टी को नया झटका तब लगा जब बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने अपने सभी पदों से इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने पार्टी प्रमुख मायावती को लिखे पत्र में निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अलग करने का फैसला किया है। इस कदम ने चुनाव के तुरंत बाद बसपा की अंदरूनी स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस्तीफे से ठीक पहले हुई थी हाई-लेवल समीक्षा बैठक

Anil Kumar अनिल कुमार का इस्तीफा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि ठीक एक दिन पहले पटना के महाराजा कॉम्पलेक्स स्थित सभागार में चुनाव प्रदर्शन की हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में BSP supremo Mayawati बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। समीक्षा के तुरंत बाद प्रभारी का हटना राजनीतिक गलियारों में अलग ही संकेत दे रहा है।

पार्टी नेतृत्व के प्रति जताया आभार, लेकिन सवाल कायम

अपने इस्तीफा पत्र में अनिल कुमार ने संगठन से मिली सहयोग और मार्गदर्शन के लिए नेतृत्व का धन्यवाद भी किया। हालांकि, उनकी अचानक विदाई ने इस बात पर अटकलें तेज कर दी हैं कि आखिर इतनी अहम मीटिंग के बाद उन्होंने पद छोड़ने का फैसला क्यों लिया। पार्टी के भीतर कई नेता मान रहे हैं कि यह कदम संगठन में जारी असंतोष की ओर भी इशारा कर सकता है।

पकेवल एक सीट पर जीत, टूट का डर बढ़ा

हालिया विधानसभा चुनाव में BSP अकेले मैदान में उतरी थी और सिर्फ कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर विजय हासिल कर सकी। यहां बसपा उम्मीदवार सतीश यादव ने भाजपा प्रत्याशी को केवल 30 वोटों के मामूली अंतर से हराया था। अब पार्टी के पास केवल एक विधायक है और प्रभारी के इस्तीफे के बाद बसपा को अपने एकमात्र विधायक के टूटने या दूसरी पार्टी में जाने की आशंका भी सताने लगी है। चुनाव के बाद यह पहला बड़ा झटका है जिसने संगठन को झकझोर दिया है।

 

 

Exit mobile version