BSE में भारी गिरावट: Jane Street पर SEBI की कार्रवाई का सीधा असर
13% तक टूटा BSE का शेयर, निवेशकों में मची हलचल
एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट देखी गई। अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street पर SEBI द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के बाद बीएसई के शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली शुरू हो गई। आज के इंट्राडे में शेयर 13% तक गिरकर ₹2,437.70 के निचले स्तर तक आ गया। एनएसई पर यह शेयर 6.76% की गिरावट के साथ ₹2,457.90 पर बंद हुआ।
Jane Street पर SEBI की सख्ती से टूटा बाजार का भरोसा
SEBI ने Jane Street को मार्केट मैनिपुलेशन के आरोप में भारतीय बाजार से प्रतिबंधित कर दिया और उस पर जुर्माना भी लगाया। Jane Street की भागीदारी भले ही बीएसई के डेरिवेटिव सेगमेंट में मात्र 1% हो, लेकिन इसका सिग्नल पूरे निवेशक वर्ग में नकारात्मक गया। खासकर जब डेरिवेटिव्स बीएसई के रेवेन्यू का 58% हिस्सा बनाते हैं, तो विदेशी निवेशकों में डर फैलना लाजमी था।
ब्रोकरेज फर्म्स की मिली-जुली राय, मीडियम टर्म में पॉजिटिव सिग्नल
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का मानना है कि Jane Street की कार्रवाई का बीएसई पर असर सीमित रहेगा। दूसरी ओर, ICICI सिक्योरिटीज ने वॉल्यूम दबाव, एक्सपायरी में बदलाव और हाई वैल्यूएशन को संभावित जोखिम बताया है। हालांकि, ब्रोकरेज रिपोर्ट्स में यह भी उल्लेख है कि BSE के फंडामेंटल अभी भी मजबूत हैं और मीडियम टर्म में ग्रोथ की गुंजाइश बनी हुई है।





