उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का है। गुरुवार 8 जनवरी को गोंडा के नंदनी नगर में ‘राष्ट्रकथा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान वे मंच पर मौजूद थे। आसपास कई लोग बैठे और खड़े थे। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बृजभूषण शरण सिंह मंच पर मुंह के बल गिर पड़े। हालांकि राहत की बात यह रही कि वे तुरंत संभल गए और मुस्कुराते हुए खड़े हो गए। पास में मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा दिया। गिरने के बाद उनका शांत और सहज अंदाज देखकर लोग राहत महसूस करने लगे। बता दें कि इसी दिन उन्होंने अपना 69वां जन्मदिन भी मनाया। यह छोटा सा हादसा कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो वायरल हो रहा है।




