Saturday, September 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच दंगल में खेलमंत्री अनुराग ठाकुर बनेंगे रेफरी?

हम बताएंगे आपको कुछ पॉइंट्स में

DigitalDesk by DigitalDesk
January 19, 2023
in मनोरंजन, मुख्य समाचार
1
कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच दंगल में खेलमंत्री अनुराग ठाकुर बनेंगे रेफरी?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्लीः भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के गंभीर आरोप पर अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जो आरोप लगे हैं वो गंभीर हैं, इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने WFI को नोटिस दिया और 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।  खेलमंत्री ने कहा कि जो कैंप लगना था उसे आगे के लिए टाल दिया गया है और उनका प्रयास है कि वह वापस जाकर खिलाड़ियों से मिलें और उचित कार्रवाई हो।

क्या है पूरा मामला, जानिए

भारतीय पहलवान आज यानी गुरुवार 19 जनवरी को लगातार दूसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे है। इससे पहले खिलाड़ी विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि कुछ कोच भी वर्षों से महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं। इस पर खेल मंत्रालय ने फेडरेशन से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

Related posts

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

September 18, 2026
चीन के डाक उद्योग में पार्सल मात्रा 4 फीसदी बढ़ी

चीन के डाक उद्योग में पार्सल मात्रा 4 फीसदी बढ़ी

September 18, 2026
  • मशहूर कुश्ती खिलाड़ी साक्षी और विनेश के सनसनीखेज आरोप
  • साथी खिलाड़ी बजरंग पूनिया भी दे रहे हैं साथ
  • दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी खिलाड़ियों से मिलीं
  • दिल्ली में दो दिनों से धरना है जारी
  • सांसद बृजभूषण के इस्तीफे की मांग, जो हैं कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष

संघ देता है निजी जीवन में दखल

पहलवानों के दो आरोप है। विनेश फोगाट समेत अन्य पहलवानों ने कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर मनमानी और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पहलवानों का यह भी कहना है कि WFI उनके निजी जीवन में भी दखल देता है और उन्हें परेशान करता है। वे शोषण कर रहे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने कहा, ‘जब हम ओलिंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है’।

वहीं, मशहूर खिलाड़ी विनेश फोगाट ने भी कहा, ‘फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी खेल न सकें। मैं लगभग 10 साल से फेडरेशन से बात करने और हमारे मुद्दों को समझाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है’।

आखिर धरने पर क्यों अड़ गए हैं पहलवान?

आरोपों पर कार्रवाई न होने तक पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना जारी रखने का फैसला किया है। इस धरने को बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट वगैरह कई बड़े नाम वाले 30 पहलवानों का भी समर्थन मिला है। ये सभी मांग कर रहे हैं कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को हटाया जाए।

इन पहलवानों ने कहा है कि बृजभूषण सिह बीच से हट जाएं। बजरंग पूनिया कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें सबूत सौंपेंगे। हालांकि, वह साफ करते हैं कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की क्या है सफाई?

बीजेपी सांसद और WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगे एक भी आरोप सही हुए, तो फांसी चढ़ा देना। उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है और सफाई देते हुए कहा कि किसी एथलीट का उत्पीड़न नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है, लेकिन वह जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक विजेता पहलवान ट्रायल नहीं चाहते हैं और 97 फीसदी खिलाड़ी फेडरेशन के साथ हैं।

बृजभूषण ने कहा कि सरकार चाहे तो कोई भी जांच करवा ले। उन्होंने कहा कि पहलवानी में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस की उम्र 22 से 28 के बीच होती है। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। यह वजह गुस्से में तब्दील हो रही है और इसीलिए वो प्रदर्शन कर रहे हैं।

महासंघ अध्यक्ष पर क्या हैं आरोप?

ओलंपियन विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि पहलवानों को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में राष्ट्रीय शिविर में महिला पहलवानों का यौन शोषण होता है। बृजभूषण पर आरोप लगाया गया है कि लखनऊ में उनका घर है, जिसके चलते वो वहां कैंप लगवाते हैं. जिससे लड़कियों का शोषण आसानी से किया जा सके।

कौन हैं कुश्ती महासंघ अध्यक्ष

बृजभूषण शरण सिंह यूपी के कैसरगंज से बीजेपी सांसद हैं। वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हैं। बृजभूषण 6 बार से लोकसभा सांसद चुने जा रहे हैं। 2011 से वह कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। इससे पहले वह मनसे नेता राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा पर बयान को देकर काफी चर्चित हुए थे।

क्या है कुश्ती महासंघ विवाद?

भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पर यौन शोषण के सनसनीखेज आरोप लगे हैं।  इन आरोपों के सामने आने के बाद खेल मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस जारी कर 72 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। इतना ही नहीं, जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात भी कही है। इसी विवाद के चलते यूपी में महिला कुश्ती कैंप को रद्द कर दिया गया है।

आपको बता दें कि अभी कुछ ही महीने पहले हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर भी एथलीटों ने ऐसे ही आरोप लगाए थे।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version