ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 :बुलाने पर भी भी सम्मेलन में क्यों नहीं आए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री
भारत में ब्रिक्स देशों का 18 शिखर सम्मेलन हो रहा है। इसमें बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान शामिल हीं हुए। बांग्लादेश का तर्क है कि उन्हें बांगलादेश के प्रधानमंत्री की हैसियत ये नहीं बुलाया था इसलिए वो ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत नहीं पंहुचे। हांलाकि कि मेजबान देश भारत ने तारिक रहमान को न्यौता भेजा था ।
बांग्लादेश को क्या है आपत्ति
तारिक रहमान को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने कुछ ही महीने हुए हैं। इस बीच उनके प्रधानमंत्री बनते ही भारत ने उनको न्यौता भेजा।लेकिन तारिक रहमान ने भारत के न्यौते को उस समय भी स्वीकार नहीं किया। उस समय वो चीन और दूसरे देशों की यात्रा में व्यस्त थे। अब ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश को आपत्ति इस बात की है कि तारिक रहमान को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर बुलाया नहीं गया। बांग्लादेख की इस आपत्ति को देश के विदेश राज्यमंत्री हुमांयु कबीर ने बताया।
बिम्सेट के अध्यक्ष के तौर पर बुलाया
दरअसल बांग्लादेश ब्रिक्स देशों के समूल में शामिल नहीं है। इसलिए उसे बिम्सेट के अध्यक्ष के तौर पर बुलाया गया था। बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी के सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है। लेकिन बांग्लादेश कमानना है कि उनको बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की हैसियत से बुलाना चाहिए।