Wednesday, March 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन ने पाक को दिया ये बड़ा झटका….BRICS के मंच से ड्रैगन ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा….इन मुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान को लताड़ा

DigitalDesk by DigitalDesk
June 7, 2025
in स्पेशल
0
BRICS Parliamentary Forum strongly condemns Pahalgam attack in Jammu and Kashmir
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की BRICS संसदीय मंच में निंदा…पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झटका…पाक को लेकर चीन ने कही ये बड़ी बात

ब्रासीलिया (ब्राजील) में आयोजित BRICS संसदीय मंच ने पिछले दिनों भारत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। इस बैठक में भारत समेत चीन, रूस, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका जैसे स्थायी BRICS सदस्य देशों के साथ-साथ ईरान, मिस्र, इंडोनेशिया, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात जैसे मुस्लिम देशों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। भारत की ओर से प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। जिन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक एकजुटता की ज़रूरत पर जोर दिया।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
  • ब्रासीलिया में BRICS संसदीय मंच ने की हमले की कड़ी निंदा
  • आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का संकल्प
  • पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है
  • इसमें चीन के अलावा कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं
  • BRICS संसदीय पैनल में चीन के अलावा कई मुस्लिम देश भी शामिल
  • मंच में भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका है
  • ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, मिश्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि शामिल
  • भारत का नेतृव लोकसभा ओम बिड़ला ने किया

ओम बिड़ला की चार सूत्रीय रणनीति

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद अब केवल एक देश की समस्या नहीं, बल्कि वैश्विक संकट बन चुका है। उन्होंने इस खतरे से निपटने के लिए चार प्रमुख कदम सुझाए।

  • आतंकी संगठनों की आर्थिक मदद पर पूरी तरह रोक।
  • इंटेलिजेंस और जानकारी साझा करने में तेजी।
  • तकनीक के दुरुपयोग को रोकने के उपाय।
  • जांच और न्यायिक प्रक्रिया में वैश्विक सहयोग।

बैठक में शामिल सभी देशों ने इन बिंदुओं पर सहमति जताई और इन्हें संयुक्त घोषणा पत्र में शामिल किया गया।

पाकिस्तान को बड़ा झटका

इस हमले की निंदा में खास बात यह रही कि चीन और कई मुस्लिम देशों ने भी खुलकर आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख का समर्थन किया। यह पाकिस्तान के लिए राजनयिक स्तर पर बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से इन मंचों पर भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करता रहा है। भारत ने हाल ही में “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भेजा था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करना था। BRICS मंच पर यह प्रयास सफल होता दिखा।

BRICS का संयुक्त रुख

लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि BRICS संसदीय मंच ने भारत के साथ एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई का संकल्प लिया। सभी सदस्य देशों ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंक के खिलाफ रणनीति को मजबूत करने की बात कही। बैठक में केवल आतंकवाद ही नहीं, बल्कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), वैश्विक व्यापार, अंतर-संसदीय सहयोग, और अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी विचार हुआ। सभी प्रतिनिधियों ने यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद और तकनीकी दुरुपयोग जैसे विषय आज की वैश्विक चुनौतियाँ हैं, जिनसे निपटने के लिए पारस्परिक सहयोग आवश्यक है।

Post Views: 261
Tags: #BRICS#BRICS Parliamentary Forum#Pahalgam attack in Jammu and Kashmir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version