Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

साइबर सुरक्षा को लेकर हुआ मंथन:एनएसए अजीत डोभाल ने चुनौतियों से निपटने के बताए फॉर्मूले

ब्रिक्स समूह देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की हुई बैठक

DigitalDesk by DigitalDesk
July 25, 2023
in दिल्ली
0
साइबर सुरक्षा को लेकर हुआ मंथन:एनएसए अजीत डोभाल ने चुनौतियों से निपटने के बताए फॉर्मूले
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में सोमवार को ब्रिक्स समूह देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों यानी एनएसए की एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। जिसमें भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने अपने संबोधन में साइबर सुरक्षा से उत्पन्न चुनौतियों से एकजुटता से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस बैठक में यह भी कहा कि वैश्विक दक्षिण को विशेष रूप से संसाधनों की सीमाओं पर काबू पाने की आवश्यकता है। इस प्रयास में भारत ग्लोबल साउथ के साथ मिलकर काम करने में हमेशा आगे रहेगा। बैठक के दौरान साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।

कई देशों ने लिया हिस्सा

ब्रिक्स समूह ने इस बैठक को फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स मीटिंग का नाम दिया था। जिसमें भारत के अलावा चीन, रूस, यूएई, मिस्र, सऊदी अरब, ईरान, बेलारूस, क्यूबा और कजाकिस्तान ने सुरक्षा सलाहकारों ने भाग लिया। यहां बता दें कि अगले महीने दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में होने वाले ब्रिक्स राष्ट्रप्रमुखों के शिखर सम्मेलन से पहले समूह देशों के एनएसए की यह अहम बैठक हुई है। एनएसए अजीत डोभाल ने इस बैठक से इतर अपने कई मित्र देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। जिसमें साझा हितों से जुड़े हुए मुद्दों के अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर व्यापक आधार पर चर्चा की गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

युवा आबादी को बताया संवेदनशील

डोभाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी विघटनकारी तकनीक के आगमन के साथ ही साइबर जोखिमों की गंभीरता तेजी से बढ़ेगी। डोभाल ने साइबर अपराधियों और आतंकवादियों के बीच संबंध पर भी प्रकाश डाला। जिसमें वित्तपोषण, मनी लॉन्ड्रिंग, कट्टरपंथीकरण, भर्ती और सुरक्षित संचार के लिए साइबर स्पेस का उपयोग शामिल है। युवा आबादी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया साइटों के उपयोग के माध्यम से चरमपंथी un विचारधाराओं के प्रसार के प्रति संवेदनशील थी। क्योंकि वे तकनीक प्रेमी हैं और प्रभावशाली दिमाग रखते हैं।

Post Views: 169
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version